चारों महाविद्यालयों में वेद केंद्रों की स्थापना को लेकर प्रदेश के संस्कृत शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने भी रुचि दिखाई थी। इसे देखते हुए उत्तराखंड संस्कृत विवि के कुुलपति प्रो. देवी प्रसाद त्रिपाठी ने कदम आगे बढ़ाया और इस संबंध में शासन को पत्र जारी किया। वेद केंद्रों की स्थापना में गंभीरता दिखाते हुए शासन के संस्कृत शिक्षा अनुभाग ने जल्द ही सात अधिकारियों की एक समिति का गठन कर दिया।
प्रदेश के चार संस्कृत महाविद्यालयों में वेद केंद्रों की स्थापना को लेकर संस्कृत शिक्षा के प्रभारी सचिव विनोद प्रसाद रतूड़ी का पत्र प्राप्त हुआ है। इस क्रम में वेद केंद्रों की स्थापना को लेकर विवि कुलपति प्रो. देवी प्रसाद त्रिपाठी के नेतृत्व में सुझाव और कार्ययोजना तैयार कर शासन को भेजी जाएगी।
- गिरीश कुमार अवस्थी, कुल सचिव, उत्तराखंड संस्कृत विवि