कोई गरीब नहीं लक्ष्य में पूरे अंक मिले
एसडीजी इंडेक्स रिपोर्ट के अनुसार कोई गरीबी नहीं लक्ष्य में उत्तराखंड ने शत प्रतिशत स्कोर हासिल किए। इसके अलावा स्वच्छ जल और स्वच्छता में 85 अंक प्राप्त किए हैं। हालांकि लैंगिग समानता में उत्तराखंड की प्रदर्शन कमजोर रहा है। लेकिन सतत विकास के अन्य 16 लक्ष्यों में बेहतर प्रदर्शन कर आठ अंकों का सुधार किया है।
ये हैं सतत विकास के लक्ष्य
- कोई गरीब व निर्धन नहीं
- कोई भूखा नहीं
- अच्छा स्वास्थ्य और कल्याण
- गुणवत्तापूर्ण शिक्षा
- लैंगिक समानता
- स्वच्छ जल और स्वच्छता
- वहनीय और स्वच्छ ऊर्जा
- अच्छा काम और आर्थिक विकास
- जलवायु संबंधी कार्रवाई
- उद्योग, नवाचार और बुनियादी ढांचा
- असमानता में कमी
- संधरणीय शहर और समुदाय
- जिम्मेदारीपूर्ण खपत और उत्पादन
- पानी के नीचे जीवन
- भूमि पर जीवन
- शांति, न्याय और मजबूत संस्थाएं
- वैश्विक भागीदारी