फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand News: उपनल के माध्यम से कार्यरत 168 कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त, कर्मियों ने बैठक कर जताई नाराजगी

Sun, 03 Mar 2024 01:47 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

कर्मचारियों का कहना है कि उनके सुरक्षित भविष्य के लिए नियमावली न बनाकर उनके साथ अन्याय किया जा रहा है।
विज्ञापन
सेवा समाप्त - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में पूर्व सैनिक कल्याण निगम के माध्यम से विभिन्न विभागों में कार्यरत 168 कर्मियों की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। इस पर कर्मचारियों ने बैठक कर नाराजगी जताई है। कर्मचारियों का कहना है कि उनके सुरक्षित भविष्य के लिए नियमावली न बनाकर उनके साथ अन्याय किया जा रहा है।

 

कर्मचारी संघ की आईटी पार्क के पास हुई बैठक में संगठन के प्रांतीय महामंत्री प्रमोद गुसाई ने कहा, कृषि और राज्य कर विभाग में कर्मचारी पिछले 15 से 20 साल से काम कर रहे थे, लेकिन विभाग ने बिना किसी वजह उनकी सेवाएं समाप्त कर दी। नौकरी से हटाने से पहले नोटिस तक जारी नहीं किया गया।

विज्ञापन

Uttarakhand Police: नैनीताल में उप निरीक्षकों के बंपर तबादले, यहां पढ़ें किसे कहां मिली तैनाती
विज्ञापन


सरकार एक तरफ किसी कर्मचारी को न हटाने के संबंध में आदेश जारी कर रही, जबकि दूसरी तरह विभिन्न विभागों से कर्मचारियों को लगातार हटाया जा रहा है। कर्मियों ने कहा, सरकार उनके सुरक्षित भविष्य के लिए नियमावली बनाकर उन्हें नियमित करे। बैठक में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रमेश शर्मा, गणेश गोस्वामी, मनोज जोशी, पूरन भट्ट, तेजा बिष्ट, विनोद बिष्ट, मनोज गढ़कोटी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें