फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: 41 वाइब्रेंट विलेज को मिलकर रोशन करेंगे यूपीसीएल और उरेड़ा, गांवों की सैर कराएंगे टूरिस्ट गाइड

Mon, 09 Oct 2023 05:15 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत राज्य के 51 गांवों का चयन हुआ है। इन गांवों के लिए 758 करोड़ रुपये की योजनाएं बनी हैं।
विज्ञापन
बिजली - फोटो : पिक्साबे (प्रतीकात्मक तस्वीर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के 51 में से 41 वाइब्रेंट विलेज को यूपीसीएल और उरेडा मिलकर रोशन करेंगे। इन गांवों में आज तक तो आंशिक रूप से बिजली है या पूरी तरह से बिजली नहीं है। इसका प्रस्ताव तैयार हो चुका है, जिसके तहत यूपीसीएल व उरेडा अलग-अलग काम करेंगे।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत राज्य के 51 गांवों का चयन हुआ है। इन गांवों के लिए 758 करोड़ रुपये की योजनाएं बनी हैं। ज्यादातर गांव ऐसे हैं, जिनमें आज तक बिजली नहीं पहुंची है। लिहाजा, बड़े पैमाने पर इनके विद्युतीकरण की योजना बनाई गई है। जिन गांवों में आसानी से बिजली लाइन पहुंच सकती है, वहां यूपीसीएल लाइन पहुंचाएगा।

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन: एक और सफलता...मलेथा और लक्ष्मोली के बीच आर-पार हुई तीन किमी लंबी सुरंग
विज्ञापन


जो अति दुर्गम गांव हैं, वहां उत्तराखंड अक्षय ऊर्जा विकास एजेंसी (उरेडा) सौर ऊर्जा से बिजली पहुंचाएगा। यूपीसीएल के निदेशक परिचालन एमएल प्रसाद ने बताया कि विद्युतीकरण का प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। जैसे निर्देश आएंगे, उसी के अनुसार विद्युतीकरण कार्य कराया जाएगा।

विज्ञापन

इन गांवों में यूपीसीएल-उरेडा की बिजली
पुराली, मुखबा, झाला, जसपुर, हर्षिल, धराली, टोला, टिडांग, सेला, सीपू, रोंगकों, रिलकोट, पांछु, नवी, नपल्छ, मार्तोली, मारछा, कुटि, बलिंग, किमलिंग, गूंजी, गर्ब्यांग, डुग्टू, बुरफ, बिल्जु, मिलाम, सोबला, पांछु, डार, बेडा, अमाली, बगोरी, महारगों, नीति, मलारी, कोशा, कैलाशपुर, गमसाली, फरकिया, बाम्पा, माणा।

गांवों की सैर कराएंगे टूरिस्ट गाइड
वाइब्रेंट विलेज के प्रति पर्यटकों का आकर्षण होगा, इसे देखते हुए टूरिस्ट गाइड भी बनेंगे। स्थानीय युवाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि उनके लिए स्वरोजगार की राह खुले। मुख्य सचिव ने इस संबंध में निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें