फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड अनलॉक : आज से चंडीगढ़, हिमाचल के लिए चलीं रोडवेज की बसें

Thu, 01 Jul 2021 11:44 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

परिवहन निगम की बसों का संचालन कोविड कर्फ्यू के चलते अप्रैल माह से बंद पड़ा हुआ है।
विज्ञापन
उत्तराखंड रोडवेज - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड रोडवेज की बसें गुरुवार से हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ के लिए चलनीं शुरू हो गई हैं। मंडल प्रबंधक संजय गुप्ता ने सभी डिपो के लिए इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। बसें 50 प्रतिशत यात्री क्षमता के साथ चलाई जा रही हैं।

विज्ञापन


उत्तराखंड अनलॉक : ग्रीष्मकालीन अवकाश खत्म, स्कूलों में आज से ऑनलाइन पढ़ाई शुरू

परिवहन निगम की बसों का संचालन कोविड कर्फ्यू के चलते अप्रैल माह से बंद पड़ा हुआ है। लगातार निगम और सरकार बसों का अंतरराज्यीय संचालन शुरू करने की कोशिशों में लगी हुई है। इस बीच हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ ने बस संचालन की अनुमति प्रदान कर दी है।
विज्ञापन


उत्तराखंड में कोरोना: 24 घंटे में मिले 177 नए संक्रमित, तीन की मौत, 243 मरीज हुए ठीक

कोविड गाइडलाइंस के तहत 50 प्रतिशत यात्री क्षमता के साथ इन बसों का संचालन किया जा रहा है। परिवहन निगम के मंडल प्रबंधक संजय गुप्ता की ओर से जारी आदेश के तहत, देहरादून, ऋषिकेश, हरिद्वार से चंडीगढ़, शिमला और धर्मशाला के लिए बस संचालन किया जा रहा है। यह बसें पौंटा साहिब होते हुए चलाई जा रहीं हैं।

Trending Videos
विज्ञापन

आईएसबीटी दून से चार बसें चलेंगी

मंडल प्रबंधक संजय गुप्ता ने बताया कि आईएसबीटी देहरादून से सुबह सात बजे से दोपहर 12 बजे तक चार बसों का संचालन किया जा रहा है। इसके अलावा ऋषिकेश से एक और हरिद्वार से शिमला के लिए बस का संचालन गुरुवार से शुरू हो गया है। सवारियों की उपलब्धता पर ही बस संचालन निर्भर करेगा।

यूपी में प्रवेश पर अटका कई राज्यों का संचालन
उत्तर प्रदेश में रोडवेज बसों के प्रवेश न होने की वजह से कई राज्यों का बस संचालन अटका हुआ है। उम्मीद जताई जा रही है कि अगले दो से तीन दिन में यूपी व अन्य राज्यों के लिए भी रोडवेज बसों का संचालन शुरू हो जाएगा।

हिमाचल और चंडीगढ़ के लिए गुरुवार से बस संचालन शुरू हो रहा है। सभी ड्राईवर व कंडक्टरों को निर्देशित किया गया है कि वह दोनों राज्यों और केंद्र की कोविड गाइडलाइंस का पालन करें।
-संजय गुप्ता, मंडल प्रबंधक, परिवहन निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें