फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीदों के स्मरण के साथ उत्तराखंड उदय का आगाज

Fri, 04 Nov 2016 09:02 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
vinod chamoli - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उत्तराखंड के 17वें स्थापना दिवस के अवसर पर अमर उजाला की ओर से आयोजित किए जा रहे उत्तराखंड उदय कार्यक्रम की शुरूआत बृहस्पतिवार को राज्य आंदोलन के शहीदों के भावपूर्ण स्मरण के साथ हुई।
विज्ञापन


कचहरी स्थित शहीद स्मारक पर महापौर विनोद चमोली समेत राज्य आंदोलनकारियों, बार एसोसिएशन पदाधिकारियों, पुलिस अधिकारियों ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

बृहस्पतिवार को शहीद स्मारक पर महापौर विनोद चमोली, वरिष्ठ आंदोलनकारी प्रदीप कुकरेती, बार एसोसिएशन सचिव अनिल गांधी, एसपी सिटी अजय सिंह और सीओ सिटी मनोज कत्याल ने दीप जलाकर शहीदों को नमन किया। उन्होंने शहीदों के चित्रों पर पुष्प अर्पित किए।
विज्ञापन


उन्होंने राज्य स्थापना दिवस पर शहीदों के सपनों का उत्तराखंड बनाने के लिए योगदान देने का आह्वान किया। इस अवसर पर वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी रविंद्र प्रधान, प्रभात डंडरियाल, प्रवीन गुसांई, द्वारिका बिष्ट, सोना राणा, विनोद असवाल, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनमोहन कंडवाल, सह सचिव भानु प्रताप सिसौदिया, ऑडिटर आशुतोष गुलाटी, पुस्तकालयाध्यक्ष आरएस भारती, विनोद, नितिन वशिष्ठ, पूजा खन्ना, सुजाय बोस, राजीव शर्मा, देवी प्रसाद अंथवाल, अनुज राठी, संजीव शर्मा समेत अन्य मौजूद रहे।  

त्यागें निजी महत्वाकांक्षा: महापौर 
शहीदों के सपनों का उत्तराखंड बनाने को सभी को अपनी निजी महत्वाकांक्षा का त्याग करना होगा। तभी प्रदेश प्रगति के पथ पर आगे बढ़ेगा। उत्तराखंड उदय के आगाज पर महापौर विनोद चमोली ने यह बात कही। अमर उजाला के कार्यक्रम की सराहना कर कहा कि ऐसे कार्यक्रम लोगों को प्रदेश के विकास को आगे आने को प्रेरित करते हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश बनने के सोलह साल बाद भी प्रदेश बौद्धिक, प्राकृतिक एवं मानव संसाधनों की तुलना में विकास नहीं कर पाया है। सत्ता संघर्ष के कारण यह विकास अब तक अवरुद्ध है। प्रदेश बनने के बाद जिन लोगों को अधिक लाभ मिला, उन्हीं लोगों में समर्पण भाव की कमी दिखाई दी। उन्होंने प्रदेश को देवभूमि संस्कृति के नाते विकसित करने की सलाह सरकार को दी, न कि उत्तर प्रदेश की तर्ज पर। 

शहीदों के बलिदान के कारण ही हम आज अलग उत्तराखंड राज्य का स्थापना दिवस मना पा रहे हैं। शहीदों और आंदोलनकारियों ने लाठियां सही, गोलियां खाई और सड़कों पर उतरकर संघर्ष किया लेकिन हार नहीं मानी।
- प्रदीप कुकरेती, जिलाध्यक्ष, उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच

राज्य आंदोलन के शहीदों और आंदोलनकारियों को बार-बार नमन। उनके त्याग और बलिदान के कारण ही हमें उत्तराखंड राज्य मिला। राज्य स्थापना दिवस पर उनके सपनों को साकार करने और आदर्श उत्तराखंड राज्य बनाने का संकल्प लें।
- अनिल गांधी, सचिव, बार एसोसिएशन

स्थापना का जश्न मनाएं, हमें बताएं
स्थापना दिवस नौ नवंबर तक अमर उजाला लेकर आया है जश्न मनाने का मौका। अगर आप भी प्रदेश की स्थापना का जश्न मनाना चाहते हैं तो हमें इसकी जानकारी दें। अगर आप हमें इसकी जानकारी देंगे तो हम आपके जश्न को अमर उजाला में प्रकाशित करेंगे।

अमर उजाला की ओर से उत्तराखंड उदय सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत नौ नवंबर तक कोई भी स्कूल, कॉलेज, चिकित्सा संस्थान, कारपोरेट कार्यालय, समिति या कोई भी एनजीओ प्रदेश की स्थापना का जश्न मना सकता है। इसके तहत केक कटिंग सेरेमनी के अलावा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, सेमिनार, प्रतियोगिता का आयोजन कर सकते हैं। इसकी जानकारी आपको फोन के माध्यम से हमें पहले से देनी होगी। आयोजन की कवरेज अमर उजाला निशुल्क प्रकाशित करेगा। आप अपने राज्य की स्थापना के जश्न को अनोखे अंदाज में सेलिब्रेट कर सकते हैं।

हमें यहां दें जानकारी
प्रदेश की स्थापना दिवस सप्ताह के जश्न का हिस्सा बनने के लिए हमें अपनी किसी भी एक्टिविटी की जानकारी मोबाइल नंबर 8392922180, 9760757378 पर फोन करके दे सकते हैं। आप हमें आप वॉटसएप के माध्यम से भी जश्न की जानकारी दे सकते हैं। इसके अलावा आप हमें aftaba@ddn.amarujala.com, editor@ddn.amarujala.com, anilc@ddn.amarujala.com पर भी जानकारी दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें