फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 से विधानसभा का दो दिवसीय सत्र गैरसैंण में

Fri, 04 Nov 2016 08:51 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
गवर्नर केके पॉल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
विधानसभा का दो दिवसीय विशेष सत्र 17 और 18 नवंबर को गैरसैंण में होगा। राज्यपाल डॉ. कृष्णकांत पाल ने विधानसभा सत्र आहूत करने को अनुमति दे दी है।
विज्ञापन


इसके बाद विधानसभा सचिव जगदीश चंद्र ने इस आशय का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके साथ ही विशेष सत्र की तैयारियां तेज कर दी गई है। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों हुई कैबिनेट बैठक में गैरसैंण में विशेष सत्र के आयोजन को लेकर सहमति बनी थी।
विज्ञापन


उसके बाद ही सरकार की ओर से विधानसभाध्यक्ष को प्रस्ताव बनाकर भेजा गया था। जिसे राज्यपाल ने अनुमति दे दी है। गैरसैंण में यह दूसरा विधानसभा सत्र होगा।

इससे पहले हुए सत्र में जमकर हंगामा हुआ था और भाजपा ने सरकार पर तमाम आरोप लगाते हुए सदन का बहिष्कार कर दिया था। सूत्रों की मानें तो सत्ताधारी कांग्रेस गैरसैंण में नवनिर्मित विधानसभा में सत्र आयोजित कर इसे ऐतिहासिक बनाना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें