फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: अब ट्रैफिक नियम तोड़ने पर सिर्फ चालान से नहीं चलेगा काम, जुर्माने के साथ करनी पड़ेगी समाजसेवा

Fri, 20 Nov 2026 03:10 PM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

सड़क पर लापरवाही बरतना अब वाहन चालकों को भारी पड़ सकता है। यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों को आर्थिक दंड के साथ समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी भी निभानी पड़ सकती है। परिवहन विभाग इस व्यवस्था को लागू करने की दिशा में प्रयास तेज कर रहा है।
विज्ञापन
पुलिस घटना स्थल पर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों को जुर्माने के साथ समाजसेवा (पौधरोपण, स्वच्छता अभियान में शामिल होना, पुलिस के साथ यातायात नियंत्रण में सहयोग) भी करना पड़ सकता है। परिवहन विभाग इस व्यवस्था को लागू कराने के लिए एक वर्ष से प्रयासरत है। अब इसमें कुछ तेजी आई है।

विज्ञापन


परिवहन विभाग ने पुलिस, लोनिवि और शिक्षा विभाग के सहयोग से 'अपराध शमन एवं सामुदायिक सेवा नियमावली' तैयार की थी, जिसके ड्राफ्ट को परीक्षण के लिए विधायी विभाग के पास भेजा गया था। हाल में इसे अंतिम रूप देने और व्यवस्था लागू करने की प्रक्रिया में शासन स्तर पर कुछ तेजी आई है। विधायी विभाग से मंजूरी मिलने के बाद आगे की कार्रवाई हो सकेगी।

ये भी पढे़ं...सीएम योगी की मां के साथ यादें: इसी साल मई में की थी आखिरी मुलाकात, पैतृक गांव पंचूर पहुंचकर लिया था आशीर्वाद
विज्ञापन
विज्ञापन


सीज और चालान की होती कार्रवाई
अभी यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर पुलिस और परिवहन विभाग की टीम चालान और वाहन सीज करने की कार्रवाई करती है। वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान पुलिस ने 45,645 और परिवहन विभाग ने 6,018 वाहनों को सीज किया। इसके अलावा पुलिस ने 17,88,068 और परिवहन विभाग ने 4,49,226 वाहनों का चालान किया। इसके साथ ही परिवहन विभाग नियम उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों का लाइसेंस निलंबित और निरस्त करने की कार्रवाई भी करती है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें