फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: सीएम योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का निधन, पैतृक गांव के हुए रवाना, कल होगा अंतिम संस्कार

Fri, 20 Nov 2026 03:01 PM IST
Renu Saklani अमर उजाला न्यूज डेस्क, देहरादून

सार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के परिवार में शोक की खबर है। उत्तराखंड स्थित उनके पैतृक गांव पंचूर में सावित्री देवी ने अंतिम सांस ली। उनके अंतिम संस्कार की तैयारियां हरिद्वार में की जाएंगी। इस साल मई में गांव के दौरे के दौरान योगी ने मां से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया था।
विज्ञापन
सीएम योगी की माता का निधन - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का आज 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उन्होंने शुक्रवार सुबह 11 बजे पौड़ी गढ़वाल जिले के यमकेश्वर ब्लॉक स्थित अपने पैतृक गांव पंचूर में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से परिवार, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों में शोक है। जानकारी के अनुसार, कल शनिवार को हरिद्वार में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। खबर मिलते ही सीएम योगी पैतृक गांव के लिए रवाना हो गए हैं।

विज्ञापन



 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अपनी मां से आखिरी मुलाकात इसी साल मई में हुई थी। वह अपने दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर 7 मई को पैतृक गांव पंचूर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने गांव में आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया और परिजनों से मुलाकात की। 8 मई को कार्यक्रमों के बाद वह अपने पैतृक आवास पहुंचे, जहां उन्होंने मां सावित्री देवी का आशीर्वाद लिया था।

सीएम योगी का अपने पैतृक गांव और परिवार से गहरा जुड़ाव रहा है। हालांकि, संन्यास लेने के बाद उनकी पारिवारिक मुलाकातें सीमित रही हैं। इस साल मई में मां से हुई यह मुलाकात उनकी आखिरी मुलाकात बन गई। 

विज्ञापन


सीएम योगी के  पूर्व निर्धारित सभी कार्यक्रम रद्द
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी के निधन के बाद उनके सभी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। वह गोरखपुर से लखनऊ के रास्ते सीधे उत्तराखंड अपने पैतृतक आवास के लिए रवाना हो गए हैं। जहां अपनी मां के अंतिम दर्शन करेंगे। पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार हरिद्वार में किया जाएगा। 

ये भी पढे़ं...हरिद्वार: शहर की सहन क्षमता हुई आधे से भी कम, पर्वत मंथन कॉन्क्लेव में जारी की गई रिपोर्ट, बिगाड़ा संतुलन
विज्ञापन


सीएम धामी ने जताया दुख

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी के निधन पर गहरा दुख जताया गया है। कहा गया कि मां का स्नेह, आशीर्वाद और प्यार जीवन की सबसे अनमोल धरोहर होते हैं। उनका जाना परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। बाबा केदारनाथ से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित शोकाकुल परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की गई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें