फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: बर्फ देखने मसूरी आए दिल्ली के पर्यटक की मौत, एक घायल युवती को हायर सेंटर किया रेफर

Sat, 05 Feb 2022 08:06 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी

सार

स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवती को खाई से बाहर निकाला और हायर सेंटर रैफर किया, जबकि युवक की मौके पर ही मौत हो कई थी।
विज्ञापन
मसूरी में दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मसूरी शहर के हाथी पांव मार्ग पर एक वाहन गहरी खाई में गिर गया। हादसे में कार सवार युवक की मौत हो गई, जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल युवती को पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से खाई से बाहर निकालकर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया है। 

विज्ञापन


शहर कोतवाल गिरीश चंद्र शर्मा ने बताया कि शहर के हाथी पांव रोड बांसाघाट के पास दिल्ली के पर्यटकों की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के वक्त कार में एक युवती और एक युवक सवार थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवती को खाई से बाहर निकाला और हायर सेंटर रैफर किया, जबकि युवक की मौके पर ही मौत हो कई थी।

पुलिस के अनुसार दिल्ली नंबर की कार डीएल 1 सीएए1000 में एक युवक एक युवती मसूरी में बर्फ देखने के लिए आए थे,लेकिन हाथी पांव मार्ग बांसाघाट के पास वाहन अनियंत्रित होने से दोनों कार समेत गहरी खाई में गिर गए। हादसे में कार सवार रिठाला दिल्ली के रहने युवक युवक यश राणा पुत्र गजेन्द्र राणा की मौत हो गई, जबकि घायल युवती वंशिका को उपचार के लिए देहरादून हायर सेंटर रेफर किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें