फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: प्रदेश की जीडीपी में 15.45 प्रतिशत पर्यटन का योगदान, निवेश की बताई गई संभावनाएं 

Thu, 24 Feb 2022 03:32 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के साहसिक विंग के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी कर्नल अश्विनी पुंडीर ने उत्तराखंड पर्यटन का प्रतिनिधित्व किया।
विज्ञापन
GDP - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश दुनिया में पर्यटन को बढ़ावा देने और निवेश की संभावनाएं तलाशने के लिए अंतरराष्ट्रीय निदेशक संस्थान (आईओडी) के तत्वावधान में वेबिनार का आयोजन किया गया। जिसमें उत्तराखंड ने पर्यटन क्षेत्र में निवेश की संभावनाओं के बारे में जानकारी दी गई।

विज्ञापन


बुधवार को आयोजित वेबिनार में उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के साहसिक विंग के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी कर्नल अश्विनी पुंडीर ने उत्तराखंड पर्यटन का प्रतिनिधित्व किया। कार्यक्रम में देश विदेश के पर्यटन उद्योग से जुड़े कारोबारियों, निवेशकों ने भाग लिया। आईओडी संस्था दुनिया भर में पर्यटन को बढ़ावा देने और निवेश की संभावनाओं को तलाशने के लिए सरकारी विभागों, कारोबारियों, निवेशों के साथ मिलकर काम करती है।
 

राहत पैकेज की घोषणा कर पर्यटन उद्योग से जुड़े कारोबारियों की मिली आर्थिक मदद
अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी कर्नल अश्विनी पुंडीर ने कहा कि उत्तराखंड में साहसिक, शीतकालीन और धार्मिक पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। प्रदेश की जीडीपी में 15.45 प्रतिशत योगदान पर्यटन क्षेत्र का है। केंद्र के सहयोग से प्रदेश सरकार राज्य के पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम कर रही है।

विज्ञापन


ये भी देखें...नौकरशाही:  केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाएंगे उत्तराखंड कैडर के दो आईएएस, कुछ और अफसर भी होंगे विदा
पर्यटन उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था का मुख्य आधार है और रोजगार सृजन का भी एक प्रमुख स्रोत है। राज्य के सकल घरेलू उत्पाद में पर्यटन का योगदान 15.45 प्रतिशत है। राज्य में पिछले दस वर्षों में लगभग 12 फीसदी पर्यटन आगमन की वृद्धि दर रही है।


सर्वश्रेष्ठ आध्यात्मिक स्थल का राष्ट्रीय पुरस्कार किया हासिल
कोरोना काल में सभी सेक्टर के साथ पर्यटन उद्योग को भी भारी नुकसान हुआ है। इससे उभरने के लिए सरकार की ओर से बड़े राहत पैकेज की घोषणा कर पर्यटन उद्योग से जुड़े कारोबारियों की आर्थिक मदद की गई। पर्यटन के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उत्तराखंड ने सर्वश्रेष्ठ वन्य जीवन स्थल, सर्वश्रेष्ठ साहसिक पर्यटन स्थल और सर्वश्रेष्ठ आध्यात्मिक स्थल का राष्ट्रीय पुरस्कार हासिल किए।

विज्ञापन


पुराने पर्यटन स्थलों का सौंदर्यीकरण करने के साथ नए पर्यटन स्थल विकसित किए जा रहे हैं। वेबिनार में आईओडी के प्रबंध निदेशक अशोक कपूर, भारत सरकार के कॉरपोरेट मामलों के महानिदेशक व सीईओ प्रवीण कुमार, उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के उप निदेशक योगेंद्र कुमार गंगवार, अशोक लवासा, दिनेश वाघमारे, राजीव आनंद आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें