फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस एक क्लिक में पढ़ें उत्तराखंड की प्रमुख खबरें

Wed, 05 Feb 2014 03:07 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
घटना से दुर्घटना तक, क्राइम से कैंपस तक और सियासत के गलियारों से दफ्तरों तक, बस एक क्लिक से रहिए अपडेट।
विज्ञापन


सीएम के कार्यक्रम से पुलिस परेशान
बुधवार को उत्तराखंड के सीएम हरीश रावत धारचूला के दौरे पर थे, लेकिन मौसम खराब होने के कारण उनका हैलीकॉप्टर धारचूला में लैंड नहीं हो पाया।

जिस कारण वह जौलीग्रांट से आते हुए देहरादून के भानियावाला क्षेत्र में उतर कर दौरा करने लगे। सीएम के द्वारा अचानक कार्यक्रम बदलने से देहरादून पुलिस को परेशानी झेलनी पड़ रही है।

लाखों रुपए हड़पने वाला कबूतरबाज गिरफ्तार
देहरादून में कई लोगों के साथ विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले गोविंद वर्मा पुत्र राजू वर्मा, निवासी नत्थपुर को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


गोविंद के साथ इस कबूरतबाजी में गोविंद का भाई गौतम वर्मा, अनूप शर्मा, प्रदीप शर्मा व एक अन्य महिला भी शामिल है। ये लोग अभी तक पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।

रमेश पुत्र सीताराम निवासी देहराखास, राजपुर ने 26 सितंबर 2013 को गोविंद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। गोविंद ने विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर रमेश से चार लाख 10 हजार रुपए हड़प लिए थे।

इसके साथ ही गोविंद और अन्य आरोपियों पर विदेश जाने के नाम पर चमारुराम से 6 लाख, जोध सिंह से 6 लाख, रंगीला से 4 लाख रुपए लेने का आरोप भी है। गोविंद को राजपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया।

डीएल रोड में तैनात अतिरिक्त पुलिस बल
गत रविवार को देहरादून के डीएल रोड क्षेत्र में हुए मर्डर के मामले स्थानीय लोगों का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा। कोई हंगामा न हो इसके लिए बुधवार को क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया।

जाम के झाम से परेशान हुआ दून
गुरुवार से शुरू होने वाले विधान सभा सत्र के मद्देनजर देहरादून में बैरिकेडिंग लगाई जा रही हैं। जिस कारण नेहरु कॉलोनी, रिस्पना पुल व धर्मपुर में लोगों को जाम का सामना करना पड़ रहा है।

कैबिनेट की बैठक में हो सकते हैं अहम फैसले
बुधवार को देहरादून में कैबिनेट की बैठन होनी है। जिसमें सरकार अपना एजेंडा तय करेगी। इस दौरान यह भी तय होगी कि आने वाले दिनों में सरकार क्या करने वाली है।
विज्ञापन


बैठक शाम पांच बजे होगी। माना जा रहा है कि बैठक में आपदा पुनर्निर्माण को लेकर कुछ अहम फैसले हो सकते हैं।

चमोली, उत्तरकाशी में बर्फबारी
चमोली जिले में बुधवार तड़के से ही ऊंची चोटियों में बर्फबारी हो रही है। जिससे कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। चमोली में निचले जोशीमठ इलाके भी बर्फबारी होने की खबर है।

उत्तरकाशी में भी ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात हुआ है। इसके साथ ही बुधवार को गढ़वाल के लगभग सभी इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई।

घटना, दुर्घटना
बुधवार को हरिद्वार में निजी अस्पताल की लापरवाही सामने आ गई। ऑपरेशन के दौरान बेहोशी का इंजेक्शन लगने के बाद 32 वर्षीय युवक की मौत हो गई।

कूल्हे में दर्द की शिकायत पर उक्त युवक निजी अस्पताल में भर्ती हुआ था। मृतक के परिजनों ने अस्पताल के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें