देहरादून: मुख्यमंत्री ने देवभूमि परिवार पोर्टल का किया शुभारंभ, विकसित उत्तराखंड विजन-2047 का विमोचन
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने ‘विकसित उत्तराखंड विजन-2047’ का विमोचन भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ये दोनों पहल प्रदेश में सुशासन मजबूत करने और विकास को स्पष्ट दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।
पढ़ें बड़ी खबरें
चंपावत: माया कांडपाल को मिलेगा राज्य बाल वीरता पुरस्कार, उफनती नदी में कूदकर बचाई थीं दो सहेलियों की जान
चंपावत जिले की 17 वर्षीय माया कांडपाल को इस वर्ष के मुख्यमंत्री राज्य बाल वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने उफनती नदी में कूदकर अपनी दो सहेलियों की जान बचाई थी। छह नवंबर को देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उन्हें यह सम्मान प्रदान करेंगे। बता दें कि विकासखंड चंपावत के घुरचुम गांव निवासी माया ने पांच अगस्त 2025 को यह असाधारण साहस दिखाया था। उस दिन भारी बारिश के कारण सड़कें भूस्खलन से बाधित थीं। परीक्षा देने स्कूल जा रही माया अपनी सहेलियों के साथ नदी पार कर रही थी। इसी दौरान तेज बहाव में उसकी दो सहेलियां, कोमल और आरती बहने लगीं। माया ने अपनी जान की परवाह किए बिना नदी में छलांग लगा दी। अथक प्रयास कर उन्होंने दोनों छात्राओं को सुरक्षित बाहर निकाला।
पढ़ें बड़ी खबरें
बागेश्वर डबल मर्डर का खुलासा: भतीजे ने रॉड से पीट-पीटकर ली थी चाचा-चाची की जान, वारदात के पीछे थी पुरानी रंजीश
बागेश्वर जिले के बैजनाथ थाना क्षेत्र के ग्राम नरग्वाड़ी में बीते रविवार की रात हुए बहुचर्चित और सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने दबिश देकर मुख्य आरोपी गोविंद बल्लभ खोलिया (52) को गिरफ्तार कर लिया है और उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लोहे की रॉड भी बरामद कर लिया है।
पढ़ें बड़ी खबरें