फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UK Top News: भाजपा को झटका, चंपावत को सीएम की सौगात, रुद्रपुर में गोलीकांड, देहरादून पहुंचे नए राज्यपाल

Sun, 18 Oct 2026 04:54 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग

सार

उत्तराखंड में आज सीएम धामी ने चंपावत में कई योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्या किया। वहीं, पौड़ी में पूर्व विधायक यशपाल बेनाम ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया। उधर, रुद्रपुर में एक युवक गोली मारकर हत्या कर दी गई। पढ़ें अहम खबरें...
विज्ञापन
उत्तराखंड की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पौड़ी में भाजपा को झटका: पूर्व विधायक यशपाल बेनाम ने दिया इस्तीफा, जल्द लेंगे अगला फैसला

विज्ञापन

उत्तराखंड के जनपद पौड़ी में भाजपा को झटका लगा है। पूर्व विधायक और पूर्व पालिकाध्यक्ष यशपाल बेनाम ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। करीब आठ साल तक भाजपा में रहने के बाद उन्होंने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए पार्टी छोड़ने का फैसला लिया। बेनाम ने कहा कि वह जल्द ही अपने अगले राजनीतिक कदम को लेकर फैसला लेंगे। पढ़ें पूरी खबर

देहरादून: अस्पताल से डिस्चार्ज होकर मंत्री रेखा आर्या पहुंचीं टपकेश्वर मंदिर, एसआईटी दर्ज कर सकती है बयान

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या अस्पताल से डिस्चार्ज हो गई थीं। डिस्चार्ज होकर अपने सरकारी आवास पहुंची थीं। अस्पताल के डॉक्टर के मुताबिक, उनका स्वास्थ्य पहले से ठीक है, हालांकि कभी-कभी उनका बीपी बढ़ रहा है। आज सुबह वह टपकेश्वर मंदिर पहुंचीं और पूजा अर्चना की और कन्या पूजन किया। वहीं, अब आज एसआईटी मंत्री के बयान भी ले सकती है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


उत्तराखंड: देहरादून पहुंचे नवनियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन, एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत, कल होगा शपथ ग्रहण
डॉ. ढाल सिंह बिसेन उत्तराखंड के नए राज्यपाल बनने के बाद पहली बार देहरादून पहुंचे। यहां देहरादून एयरपोर्ट पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
इससे पहले मुख्य सचिव आनंद वर्धन, डीजीपी दीपम सेठ, जिलाधिकारी और अन्य लोगों ने पुष्प देकर उनका स्वागत किया। इसके बाद देहरादून एयरपोर्ट पर गार्ड ऑफ ऑनर का कार्यक्रम आयोजित किया गया। गॉड ऑफ ऑनर कार्यक्रम के बाद प्रदेश के नए राज्यपाल देहरादून को रवाना हुए। उत्तराखंड के नए राज्यपाल बिसेन कल सोमवार  को अपना कार्यभार संभालेंगे। पढ़ें पूरी खबर...

रुद्रपुर में वारदात: पुरानी रंजिश में युवक की गोली मारकर हत्या, छोटे भाई को मारने आए थे हत्यारोपी
नानकमत्ता में पुरानी रंजिश के चलते खेत से लौट रहे युवक की गोली मार हत्या कर दी। घटना के बाद हमलावर हथियार लहराते हुए फरार हो गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  बताया जा रहा है कि हत्यारोपी सतनाम के छोटे भाई कुलदीप को मारने के इरादे से आ रहा था। लेकिन जब सतनाम हत्यारोपियों को मिल गया तो उसे ही निशाना बना दिया। वहीं, परिजनों ने नानकमत्ता पुलिस पर पूर्व में दी गई शिकायत पर कार्यवाही न करने का आरोप लगाया है। पढ़ें पूरी खबर

उत्तराखंड:  छात्र-छात्राओं को स्कूल ड्रेस, बैग व जूते के लिए मिलने वाली रकम बढ़ेगी, कैबिनेट में आएगा प्रस्ताव

Trending Videos
विज्ञापन

चंपावत: सर्किट हाउस पहुंचे सीएम धामी, कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज चंपावत पहुंचे। यहां उन्होंने सर्किट हाउस में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। इस दौरान वह कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने बार संघ के पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। पढ़ें पूरी खबर

उत्तराखंड: सीएम धामी से मिले अभिनेता अक्षय कुमार, फिल्म नीति को लेकर हुई चर्चा
सीएम पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री आवास में बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उत्तराखंड की फिल्म नीति, प्रदेश में फिल्म निर्माण की संभावनाओं और फिल्म उद्योग को बढ़ावा देने से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। पढ़ें पूरी खबर

डिजिटल अरेस्ट का भय दिखाकर दंपती से 50 लाख ठगे: खुद को बताया ईडी का अफसर, एफडी तुड़वाकर भेजी थी रकम
डिजिटल अरेस्ट का भय दिखाकर साइबर ठगों ने हरिद्वार के एक दंपती से 50 लाख रुपये ठग लिए। आरोपियों ने खुद को पुलिस और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का अधिकारी बताकर दंपती को एक आपराधिक मामले में फंसाने की धमकी दी। यहां तक कि घर में ही गिरफ्तार होने की बात कहकर उन्हें किसी से बातचीत नहीं करने को कहा। डर के कारण दंपती ने अपनी एफडी तुड़वाकर रकम बताए गए बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी। बाद में ठगी का पता चलने पर पीड़िता ने देहरादून साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें