फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UK Top News: कांग्रेस नेता हिरासत में, केदारनाथ में हेली सेवा रोकी, मंत्री रेखा आर्या ने पति पर एफआईआर कराई

Thu, 15 Oct 2026 06:15 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला नेटवर्क, उत्तराखंड

सार

उत्तराखंड में आज अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। लोकभवन के बाहर प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने कई नेताओं को हिरासत में लिया। उधर, रुड़की में यूट्यूबर का शव मिला है। वहीं, मौसम खराब होने के कारण केदारनाथ हेली सेवा रोकी गई। पढ़ें अहम खबरें...
विज्ञापन
उत्तराखंड की आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंकिता भंडारी के लिए न्याय की मांग: कांग्रेस का लोकभवन के बाहर प्रदर्शन, हिरासत में लिए पूर्व सीएम हरीश रावत

विज्ञापन

अंकिता भंडारी मामले को लेकर कांग्रेस ने आज पत्रकारवार्ता की। इस दौरान पार्टी नेताओं ने कहा कि कांग्रेस अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की लड़ाई लड़ेगी। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि अंकिता भंडारी की लड़ाई पूरे प्रदेश में लड़ी जाएगी। और इसके सभी एकजुट होंगे। पत्रकारवार्ता के बाद कांग्रेस नेता और कार्यकार्त लोक भवन के बाहर प्रदर्शन करते हुए पहुंचे। इस दौरान कांग्रेस नेता हरक सिंह सहित अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका। इसके बाद मामला बढ़ने पर पुलिस ने पूर्व सीएम हरीश रावत को हिरासत में ले लिया। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर, लगाए कई आरोप, ऑडियो से खुला षड्यंत्र

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अपने पति गिरधारी लाल साहू पर जालसाजी, जातिगत प्रताड़ना और जान से मारने का षडयंत्र रचने का आरोप लगाया है। कैबिनेट मंत्री की शिकायत पर कैंट थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मंत्री का आरोप यह भी है कि उनका पति पहले से विवाहित है और वर्तमान में भी उनके विवाहेत्तर संबंध हैं। अब वह एक महिला के साथ मिलकर जान से मारना चाहता है। आरोप यह भी हैं कि मंत्री के पति ने कई दस्तावेज पर उनके फर्जी हस्ताक्षर कर उन्हें पदों से हटा दिया जबकि उन्होंने किसी भी पद से त्यागपत्र नहीं दिया है। पढ़ें पूरी खबर

रुड़की: कलियर के गेस्ट हाउस में मिला मुजफ्फरनगर के यूट्यूबर का शव, वीडियो कॉल पर फंदे से लटककर दे दी जान

पिरान कलियर स्थित एक गेस्ट हाउस में मुजफ्फरनगर निवासी यूट्यूबर आतिफ का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रारंभिक तौर पर आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह का पता चल सकेगा। पढ़ें पूरी खबर

मसूरी: अक्षय कुमार और राशि खन्ना ने माल रोड पर की फिल्म की शूटिंग, एक झलक पाने को बेताब दिखे फैंस

अभिनेता अक्षय कुमार और अभिनेत्री राशि खन्ना ने मसूरी के माल रोड और लाइब्रेरी चौक पर फिल्म की शूटिंग की। दोनों सितारों की एक झलक पाने के लिए शूटिंग स्थल पर बड़ी संख्या में प्रशंसक पहुंचे। हालांकि, शूटिंग के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे, जिसके चलते प्रशंसक अपने पसंदीदा सितारों की स्पष्ट तस्वीरें नहीं ले सके। पढ़ें पूरी खबर

Trending Videos
विज्ञापन

उत्तराखंड:  मानसून विदा, फिर भी नहीं थम रहा बारिश का सिलसिला, खराब मौसम के कारण केदारनाथ में हेली सेवा रोकी
उत्तराखंड से मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का सिलसिला थम नहीं रहा है। प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। बारिश और तेज हवाओं के चलते तापमान में गिरावट आने से ठंड का अहसास बढ़ रहा है। मौसम के इस बदलाव का असर केदारनाथ धाम के लिए संचालित हेलिकॉप्टर सेवाओं पर भी पड़ा है। खराब मौसम के कारण हेली सेवा का संचालन रोकना पड़ा है। पढ़ें पूरी खबर

उत्तरकाशी: नौगांव पहुंचे सीएम धामी, बर्निगाड महाविद्यालय समेत विभिन्न योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बृहस्पतिवार को नौगांव पहुंचे। यहां वह बर्निगाड महाविद्यालय सहित विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने फूलों की बारिश कर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचते ही मुख्यमंत्री ने सरकारी विभागों की ओर से लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया। इसके बाद वह जनता के बीच पहुंचे और लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर कार्यक्रम स्थल पर स्थानीय लोगों की मौजूदगी रही। पढ़ें पूरी खबर

किच्छा में लूट की बड़ी वारदात: गन प्वाइंट पर परिवार को बंधक बनाकर छह नकाबपोशों ने लूटा, स्कूटी भी ले गए किच्छा कोतवाली क्षेत्र में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। तड़के करीब साढ़े तीन बजे रुद्रपुर रोड स्थित चेतक लॉजिस्टिक कंपनी के पास लालपुर निवासी कंपनी कर्मचारी दिनेश चौहान के घर में छह नकाबपोश बदमाशों ने धावा बोल दिया। पीड़ित के अनुसार सभी बदमाश हथियारों से लैस थे। घर में घुसते ही उन्होंने पूरे परिवार को गन प्वाइंट पर ले लिया और मुंह बंद रखने की धमकी दी। इसके बाद बदमाशों ने घर में रखी अलमारी और बक्सों को खंगाला। पढ़ें पूरी खबर
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें