उत्तराखंड: मानसून विदा, फिर भी नहीं थम रहा बारिश का सिलसिला, खराब मौसम के कारण केदारनाथ में हेली सेवा रोकी
उत्तराखंड से मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का सिलसिला थम नहीं रहा है। प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। बारिश और तेज हवाओं के चलते तापमान में गिरावट आने से ठंड का अहसास बढ़ रहा है। मौसम के इस बदलाव का असर केदारनाथ धाम के लिए संचालित हेलिकॉप्टर सेवाओं पर भी पड़ा है। खराब मौसम के कारण हेली सेवा का संचालन रोकना पड़ा है।
पढ़ें पूरी खबर
उत्तरकाशी: नौगांव पहुंचे सीएम धामी, बर्निगाड महाविद्यालय समेत विभिन्न योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बृहस्पतिवार को नौगांव पहुंचे। यहां वह बर्निगाड महाविद्यालय सहित विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने फूलों की बारिश कर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचते ही मुख्यमंत्री ने सरकारी विभागों की ओर से लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया। इसके बाद वह जनता के बीच पहुंचे और लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर कार्यक्रम स्थल पर स्थानीय लोगों की मौजूदगी रही।
पढ़ें पूरी खबर
किच्छा में लूट की बड़ी वारदात: गन प्वाइंट पर परिवार को बंधक बनाकर छह नकाबपोशों ने लूटा, स्कूटी भी ले गए किच्छा कोतवाली क्षेत्र में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। तड़के करीब साढ़े तीन बजे रुद्रपुर रोड स्थित चेतक लॉजिस्टिक कंपनी के पास लालपुर निवासी कंपनी कर्मचारी दिनेश चौहान के घर में छह नकाबपोश बदमाशों ने धावा बोल दिया। पीड़ित के अनुसार सभी बदमाश हथियारों से लैस थे। घर में घुसते ही उन्होंने पूरे परिवार को गन प्वाइंट पर ले लिया और मुंह बंद रखने की धमकी दी। इसके बाद बदमाशों ने घर में रखी अलमारी और बक्सों को खंगाला।
पढ़ें पूरी खबर