फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UK Top News: कैबिनेट के बड़े फैसले, आपदा प्रबंधन दिवस पर सीएम की घोषणाएं, आशाओं के लिए राहत की खबर

Fri, 27 Nov 2026 04:50 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला नेटवर्क, उत्तराखंड

सार

उत्तराखंड में आज कैबिनेट की बैठक हुई। बैठक में 23 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। वहीं, आशा कार्यकर्ताओं के लिए भी राहत की खबर है। उधर, आपदा प्रबंधन दिवस पर सीएम ने बड़ी घोषणाएं की। पढ़ें अहम खबरें...
विज्ञापन
उत्तराखंड की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड: धामी कैबिनेट के 23 फैसले: वन आरक्षी की आयु सीमा बढ़ी, चीनी मिलों को 207.75 करोड़ की बैंक गारंटी
विज्ञापन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में कुल 23 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक में लिए गए फैसलों के तहत सफाई कर्मचारी आयोग में उपाध्यक्ष के एक अतिरिक्त पद को स्वीकृति दी गई है। श्रम विभाग के तहत उत्तराखंड सामाजिक सुरक्षा के लिए सामाजिक सुरक्षा कोष का गठन किया जाएगा। इससे असंगठित क्षेत्र के कर्मकारों के कल्याण के लिए काम किया जाएगा। कर्मचारी राज्य बीमा योजना के तहत उत्तराखंड फार्मा संवर्ग में भी संशोधन को मंजूरी मिली है। अब डी फार्मा के साथ बी फार्मा अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकेंगे। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

धामी कैबिनेट का फैसला: आशा कार्यकर्ताओं के लिए राहत भरी खबर, अब हर महीने खाते में आएंगे दस हजार 

उत्तराखंड में आशा कार्यकर्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में 1700 रुपये की बढ़ोतरी के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। इसके बाद उनका मासिक मानदेय 8300 रुपये से बढ़कर 10 हजार रुपये हो जाएगा। पढ़ें पूरी खबर

आपदा प्रबंधन दिवस: सीएम धामी की चार बड़ी घोषणाएं, आपदा की श्रेणी में होंगी आवासीय भवनों में आगजनी की घटनाएं 

उत्तराखंड में प्रथम आपदा प्रबंधन दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में आपदा प्रबंधन व्यवस्था को मजबूत बनाने और जनसहभागिता बढ़ाने के लिए चार महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। इनमें पूर्व सैनिकों और सेवानिवृत्त वर्दीधारी कर्मियों को आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण देने, शिक्षण संस्थानों में आपदा मित्र तैयार करने, आवासीय भवनों में दुर्घटनावश आग लगने की घटनाओं को आपदा घोषित करने और राहत-बचाव कार्यों में सहयोग करने वाले लोगों को पुरस्कृत करने की घोषणा शामिल है। पढ़ें पूरी खबर

उत्तरकाशी: नौ साल बाद सऊदी अरब से वतन लौटे इंद्रमणि नौटियाल, पिता को लाने के लिए बेटी ने छेड़ी थी मुहिम

Trending Videos
विज्ञापन

चमोली:  केदारनाथ में घोड़ा संचालक तीन माह से लापता, पुलिस के कार्रवाई न करने से नाराज ग्रामीणों ने निकाली रैली 
 सलुड गांव का एक व्यक्ति पिछले तीन महीने से लापता है। वह केदारनाथ में घोड़े का संचालन करता था। काफी समय बीतने के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल पाया है। इस मामले में पुलिस की ओर से अब तक कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने नाराजगी जताई है।  पढ़ें पूरी खबर

रुद्रपुर: पूर्व कर्नल के परिवार पर हमला...सोने की चेन लूटी, कार के शीशे तोड़े; वारदात सीसीटीवी में कैद 

रुद्रपुर शहर के बिगवाड़ा गेट पर रास्ता पूछने के बहाने कार रुकवाई और फिर पूर्व कर्नल के परिवार को घेरकर हमला बोल दिया। चार-पांच बाइक और स्कूटी सवार हमलावरों ने तमंचा लहराते हुए गोली मारने की धमकी दी। बेटे के गले से सोने की चेन लूट ली और कार में बैठी महिलाओं से भी छीना-झपटी की। हमलावरों ने कार के पांच शीशे तोड़ दिए। परिवार ने किसी तरह भागकर जान बचाई। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें