चमोली: केदारनाथ में घोड़ा संचालक तीन माह से लापता, पुलिस के कार्रवाई न करने से नाराज ग्रामीणों ने निकाली रैली
सलुड गांव का एक व्यक्ति पिछले तीन महीने से लापता है। वह केदारनाथ में घोड़े का संचालन करता था। काफी समय बीतने के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल पाया है। इस मामले में पुलिस की ओर से अब तक कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने नाराजगी जताई है।
पढ़ें पूरी खबर
रुद्रपुर: पूर्व कर्नल के परिवार पर हमला...सोने की चेन लूटी, कार के शीशे तोड़े; वारदात सीसीटीवी में कैद
रुद्रपुर शहर के बिगवाड़ा गेट पर रास्ता पूछने के बहाने कार रुकवाई और फिर पूर्व कर्नल के परिवार को घेरकर हमला बोल दिया। चार-पांच बाइक और स्कूटी सवार हमलावरों ने तमंचा लहराते हुए गोली मारने की धमकी दी। बेटे के गले से सोने की चेन लूट ली और कार में बैठी महिलाओं से भी छीना-झपटी की। हमलावरों ने कार के पांच शीशे तोड़ दिए। परिवार ने किसी तरह भागकर जान बचाई। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई।
पढ़ें पूरी खबर