गुरुवार देर रात उत्तराखंड कांग्रेस में फेरबदल के बाद अब पार्टी के अंदर विरोध के सुर भी मुखर हो रह हैं। वहीं आज रुद्रपुर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का रोड शो था। इस दौरान जहां उनके समर्थक उत्साह से भरे नजर आए तो वहीं दूसरी ओर किसानों ने सीएम के दौरे का विरोध किया। पढ़ें राज्य की कुछ और बड़ी खबरें...
फेरबदल के बाद उत्तराखंड कांग्रेस में विरोध
पहले धारचूला विधायक हरीश धामी द्वारा चुनाव कमेटी की कुछ नई नियुक्तियों पर सवाल उठाते हुए पार्टी छोड़ने की धमकी देने की चर्चा थी और कांग्रेसी नेता हरीश धामी के बाद अब
विकासनगर के पूर्व विधायक नवप्रभात ने भी इस फेरबदल का विरोध जताया है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
रुद्रपुर में मुख्यमंत्री का रोड शो, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह, किसानों ने किया प्रदर्शन
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार से ऊधमसिंह नगर जिले के दौरे पर हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी के रोड शो को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह दिखा। शक्रवार को जब मुख्यमंत्री रुद्रपुर पहुंचे तो किसानों ने उनके दौरे का विरोध किया। उन्होंने काले झंडों के साथ सीएम और भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। पुलिस किसानों को गिरफ्तार कर गदरपुर ले गई है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
चमधार में नौ घंटे बंद रहा बदरीनाथ हाईवे, 24 घंटे में मध्यम बारिश की संभावना
श्रीनगर के चमधार में बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग शुक्रवार को फिर नौ घंटे के लिए अवरुद्ध हो गया था, जिसे दोपहर बाद यातायात के लिए खोल दिया गया। बता दें कि गुरुवार को भी यहां मार्ग 10 घंटे बाधित रहा था।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
गोपेश्वर: किराया जमा न करने पर पालिका ने दुकानें और आवास किए सील
नगर पालिका क्षेत्र गोपेश्वर में पांच साल से आवंटित दुकानों और आवासों का किराया जमा न करने पर शुक्रवार को नगर पालिका ने कार्रवाई करते हुए पांच आवंटित दुकानों और आवासों को सील कर दिया।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
कोटद्वार: मित्र पुलिस की क्रूरता आई सामने, थाने में पिटाई के बाद युवक की मौत
कोटद्वार के कालागढ़ में मित्र पुलिस की क्रूरता से युवक की मौत हो गई है। परिजनों का आरोप है कि थाने में पिटाई के बाद उक्त युवक की मौत हुई है। शुक्रवार की सुबह युवक के परिजन थाने के बाहर पहुंचे और शव को रख कर खूब हंगामा किया।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...