फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: केजरीवाल का नया एलान और कार खाई में गिरने से दो की मौत, पढ़ें 5 बड़ी खबरें

Sun, 21 Nov 2021 05:15 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उत्तराखंड पहुंचकर एक और बड़ा एलान कर दिया। वहीं, लोहाघाट के बाराकोट ब्लॉक के दयारतोली के पास एक मैक्स वाहन खाई में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। पढ़ें कुछ और बड़ी खबरें...
विज्ञापन
उत्तराखंड टॉप 5 न्यूज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरिद्वार के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे दिल्ली के मुख्मयंत्री अरविंद केजरीवाल ऑटो में बैठकर हरिद्वार शहर घूमने निकल पड़े। वहीं, कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर की संभावनाओं के बीच इस बार चारधाम यात्रा 64 दिन ही चली। पढ़ें कुछ और अहम खबरें...

विज्ञापन


Haridwar Road Show: हरिद्वार में अरविंद केजरीवाल का नया एलान, कहा- सरकार आई तो मुफ्त में करवाएंगे तीर्थयात्रा
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज उत्तराखंड के एक दिवसीय दौरे पर हरिद्वार पहुंचे हैं। इस दौरान केजरीवाल ने कहा कि इस बार उत्तराखंड के लोग भी मन बना चुके हैं कि राज्य में नई पार्टी को मौका देना चाहिए। दिल्ली की तरह ही यहां की जनता का भी भला हो।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन


उत्तराखंड: देर रात लोहाघाट में खाई में गिरी कार, एक युवक और युवती की मौत, चार लोग हुए घायल
लोहाघाट के बाराकोट ब्लॉक के दयारतोली के पास एक एक मैक्स वाहन (संख्या यूके 01 टीए 1505) खाई में गिर गया। हादसे में एक युवक और युवती की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा शनिवार को देर रात करीब 12 बजे का है। बताया गया कि उक्त लोग पूजा से घर लौट रहे थे।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

Haridwar Road Show: जब ऑटो में बैठकर हरिद्वार शहर घूमने निकले अरविंद केजरीवाल, तस्वीरें
दिल्ली के मुख्मयंत्री अरविंद केजरीवाल रविवार को हरिद्वार के एक दिवसीय दौरे पर रहे। इस दौरान वह ऑटो में बैठकर हरिद्वार शहर घूमने निकल पड़े। उन्हें देखने वालों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

चारधाम यात्रा: कोरोनाकाल में 64 दिन चली यात्रा, लेकिन तीर्थ यात्रियों ने दिखाया उत्साह और जोश, बना रिकॉर्ड
कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर की संभावनाओं के बीच इस बार चारधाम यात्रा 64 दिन ही चली। लेकिन बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री में दर्शन करने के लिए यात्रियों ने रिकॉर्ड बनाया है। पिछले साल की तुलना में इस बार चारधाम यात्रा में ज्यादा यात्री पहुंचे हैं। 
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

उत्तराखंड: हरीश रावत ने लगाया आरोप, कहा- परिसंपत्तियों के मामले में यूपी के आगे किया सरेंडर
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने उत्तराखंड का उत्तर प्रदेश के साथ हुए परिसंपत्तियों के समझौते के दिन को काला दिन बताते हुए कहा कि कांग्रेस इस समझौते को पूरी तरह से खारिज करती है। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड के हितों के लिए उनका लखनऊ दौरा ऐतिहासिक रहा।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें