दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिवंगत पर्यावरणविद् सुंदर लाल बहुगुणा को भारत रत्न देने की मांग को लेकर पीएम मोदी को पत्र लिखा है। वहीं, मौसम विभाग ने प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। पढ़ें कुछ और खबरें...
हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की अस्थियां शनिवार की सुबह विधि विधान के साथ गंगा में विसर्जित की गई। वहीं आज सीएम पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना की शुरूआत की। पढ़ें प्रदेश की कुछ और अहम खबरें...
विज्ञापन
उत्तराखंड: प्रदेश में शुरू हुई मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना, सीएम धामी ने किया शुभारंभ
उत्तराखंड में आज से मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीएम आवास से योजना का शुभारंभ किया।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
उत्तराखंड: केजरीवाल ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, की स्व. सुंदरलाल बहुगुणा को भारत रत्न देने की मांग
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिवंगत पर्यावरणविद् सुंदर लाल बहुगुणा को भारत रत्न देने की मांग को लेकर पीएम मोदी को पत्र लिखा है। हाल ही में उन्होंने दिल्ली विधानसभा परिसर में पर्यावरणविद् बहुगुणा की स्मृति में पौधरोपण कर उनके चित्र का अनावरण किया था।
उत्तराखंड मौसम: 24 घंटे में देहरादून समेत कई जिलों में भारी से भारी बारिश की संभावना
उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदल रहा है। राजधानी देहरादून समेत प्रदेश के कई इलाकों में शुक्रवार देर रात से हो रही बारिश शनिवार सुबह थमी। वहीं, कुमाऊं के सभी जिलों में बादल छाए हुए हैं। उधर, गढ़वाल में भी बारिश के बाद मौसम सुहावना बना हुआ है।
हरिद्वार: हिमाचल के पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह की अस्थियां गंगा में विसर्जित
हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की अस्थियां शनिवार की सुबह विधि विधान के साथ गंगा में विसर्जित की गई। शुक्रवार की शाम को उनकी अस्थियां लेकर उनके भतीजे समेत परिवार के पांच करीबी लोग हरिद्वार पहुंचे थे।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
उत्तराखंड: जान हथेली पर रखकर काठ के पुलों से नदियों को पार कर रहे पिथौरागढ़ के लोग, तस्वीरें...
पिथौरागढ़ जिले के लोग काठ के पुलों से आवाजाही करने के लिए मजबूर हैं। पिथौरागढ़ जिले की बंगापानी, मुनस्यारी और धारचूला तहसीलों के कई गांव भौगोलिक रूप से दुरूह हैं। वर्ष 1960-70 के दशक में जिला सड़क मार्ग से जुड़ गया था लेकिन 60 से अधिक गांवों तक पहुंचने के लिए नदियों और गधेरों में पैदल पुल तक नहीं बन पाए हैं।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...