उत्तराखंड के नवनियुक्त राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत) गुरमीत सिंह आज मंगलवार को देहरादून पहुंच गए हैं। वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की समीक्षा की। पढ़ें कुछ और बड़ी खबरें...
उत्तराखंड में चारधाम यात्रा शीघ्र शुरू कराने की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधानसभा के बाहर धरना दिया। वहीं, मंगलवार तड़के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुए पूजन और प्राण प्रतिष्ठा के बाद नैनीताल के नैना देवी मंदिर परिसर में मां नंदा-सुनंदा की प्रतिमा को भक्तों के दर्शनार्थ रखा गया। पढ़ें कुछ और अहम खबरें...
विज्ञापन
उत्तराखंड: देहरादून पहुंचे नए राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह, बुधवार को लेंगे शपथ
उत्तराखंड के नवनियुक्त राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत) गुरमीत सिंह आज मंगलवार को देहरादून पहुंच गए हैं। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, गणेश जोशी और स्वामी यतीश्वरानंद ने उनका पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन
उत्तराखंड: सीएम धामी ने की ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की समीक्षा, सुरंग के अंदर जाकर लिया कार्यों का जायजा
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की समीक्षा की। सीएम ने अधिकारियों से ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेलवे लाइन की प्रगति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
उत्तराखंड: चारधाम यात्रा खोलने की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधानसभा के बाहर दिया धरना
उत्तराखंड में चारधाम यात्रा शीघ्र शुरू कराने की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधानसभा के बाहर धरना दिया। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष व कांग्रेस मैनिफेस्टो कमेटी के संयोजक सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि उत्तराखंड की लाइफ लाइन माने जाने वाली चार धाम यात्रा बीजेपी सरकार की लापरवाही के कारण शुरू नहीं हो पाई है।
उत्तराखंड: आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर ने दिया इस्तीफा, खटीमा से लड़ेंगे चुनाव
उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। पार्टी ने उन्हें अब खटीमा से चुनाव लड़ने की जिम्मेदारी दी है। साथ ही गढ़वाल, कुमाऊं और तराई से तीन कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए हैं।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
नंदा देवी महोत्सव: मां नंदा-सुनंदा के दर्शन को तड़के चार बजे से लगी भक्तों की भीड़, जयकारों से गूंगा नैनीताल, तस्वीरें...
उत्तराखंड के प्रसिद्ध नंदा देवी महोत्सव में माता के भक्तों ने कदली वृक्ष से मां नंदा सुनंदा की मूर्तियों का निर्माण सोमवार देर रात पूरा कर लिया। मंगलवार तड़के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुए पूजन और प्राण प्रतिष्ठा के बाद नैनीताल के नैना देवी मंदिर परिसर में मां नंदा-सुनंदा की प्रतिमा को भक्तों के दर्शनार्थ रखा गया।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...