सीएम पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट बैठक में 11 प्रस्ताव आए, जिसमें गन्ना विभाग के दो प्रस्ताव निरस्त किए गए। वहीं, मौसम विभाग ने आज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। पढ़ें कुछ और खबरें...
उत्तराखंड में आज मुख्यमंत्री कार्यालय से एसीएस राधा रतूड़ी की विदाई हो गई। सोमवार देर रात से मंगलवार को पूरे दिन राजधानी दून के साथ पहाड़ी जिलों में झमाझम बारिश हुई। उधर, देवस्थानम बोर्ड के विरोध में केदारनाथ के तीर्थपुरोहितों ने बुधवार को गुप्तकाशी में रैली निकाली। पढ़ें प्रदेश की कुछ और अहम खबरें...
विज्ञापन
उत्तराखंड मंत्रिमंडल बैठक: युवाओं को समूह-ग की परिक्षाओं में एक साल की छूट सहित ये प्रस्ताव हुए पास
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार को प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक हुई। बैठक में आज कुल 11 प्रस्ताव आए, जिसमें गन्ना विभाग के दो प्रस्ताव निरस्त किए गए।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
उत्तराखंड मौसमः अगले 24 घंटे के लिए येलो अलर्ट जारी, चिन्यालीसौड़ बाईपास रोड की सुरक्षा दीवार का 30 मीटर हिस्सा ढहा
मानसून की सक्रियता बढ़ने से सोमवार देर रात से मंगलवार को पूरे दिन राजधानी दून के साथ पहाड़ी जिलों में झमाझम बारिश हुई। इससे पिछले कई दिनों से गर्मी से जूझ रहे लोगों ने राहत की सांस ली।
उत्तराखंडः मुख्यमंत्री कार्यालय से एसीएस राधा रतूड़ी की विदाई, मिला अतिरिक्त प्रभार
उत्तराखंड मुख्यमंत्री कार्यालय से एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (एसीएस) राधा रतूड़ी की विदाई हो चुकी है। राधा रतूड़ी को उत्तराखड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल), उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड (यूजेवीएनएल) और पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन ऑफ उत्तराखंड लिमिटेड (पिटकुल) के अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार मिला है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
हरिद्वार में दो करोड़ की लूट : स्पेनिश वेब सीरिज की तरह लूट करता था ताऊ गैंग का सरगना, पुलिस ने किए अहम खुलासे
ताऊ गैंग का वर्तमान सरगना सतीश चौधरी स्पेनिश वेब सीरिज (मनी हाइस्ट) की तर्ज पर वारदात को अंजाम देता था। करीब तीन साल पहले वेब सीरिज देखने के बाद उसने लूटपाट का तरीका बदल लिया था।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
देवस्थानम बोर्ड: बोर्ड के विरोध में केदारनाथ के तीर्थपुरोहितों ने गुप्तकाशी में निकाली रैली, लिया ये संकल्प
देवस्थानम बोर्ड के विरोध में केदारनाथ के तीर्थपुरोहितों ने बुधवार को गुप्तकाशी में रैली निकाली। इस दौरान तीर्थपुरोहितों ने कहा कि बोर्ड भंग होने तक आंदोलन जारी रखा जाएगा। उन्होंने इसका संकल्प लिया।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...