उत्तराखंड सरकार ने चारधाम यात्रा को लेकर सुप्रीम कोर्ट में दायर विशेष अनुमति याचिका (एसएलपी) वापस ले ली है। वहीं, कांग्रेस के 37 टिकट तय होने को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के बयान पर पार्टी में नई रार छिड़ गई है। पढ़ें कुछ और अहम खबरें...
उत्तराखंड: देर रात हुई मूसलाधार बारिश से बदरीनाथ हाईवे पर मची तबाही, खाई में लटका ट्रक, तस्वीराें में देखें
गुरुवार की रात उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में हुई मूसलाधार बारिश ने बदरीनाथ हाईवे पर तबाही मचा दी। यहां सिरोहबगड़ में भारी मलबा आने से हाईवे बंद हो गया और उक्त मलबे में कई वाहन फंस गए हैं।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
गणेश चतुर्थी 2021: आज घर-घर विराजमान हुए विघ्नहर्ता, तस्वीरों में देखें सबसे मनमोहक गणपति
विधि-विधान के साथ विघ्नहर्ता गणेश आज घर-घर और पंडालों में विराजमान हो गए। इसी के साथ 11 दिन तक गणेश उत्सव मनाया जाएगा। हालांकि, कोरोना के चलते इस बार भी आयोजन सूक्ष्म रूप से किए जाएंगे। घरों व मंदिरों में गणपति के आगमन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
चारधाम यात्रा: सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से वापस ली एसएलपी, यात्रा शुरू करने के लिए हाईकोर्ट में करेगी पैरवी
प्रदेश सरकार ने चारधाम यात्रा को लेकर सुप्रीम कोर्ट में दायर विशेष अनुमति याचिका (एसएलपी) वापस ले ली है। अब सरकार चारधाम यात्रा शुरू कराने के लिए उच्च न्यायालय में मजबूत पैरवी करेगी।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
हरिद्वार: आज ईएसआई अस्पताल का दूसरी बार होगा शिलान्यास, पहुंचेंगे केंद्रीय मंत्री और सीएम, चर्चा में कार्यक्रम
हरिद्वार सिडकुल में कर्मचारी राज्य निगम (ईएसआई) के 300 बेड के अस्पताल का शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव शिलान्यास करेंगे। इससे पहले हरिद्वार से सांसद रहे हरीश रावत अस्पताल की आधारशिला का पूजन कर चुके हैं। इस वजह से शिलान्यास कार्यक्रम चर्चाओं में है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
उत्तराखंड चुनाव 2022: कांग्रेस में रार, प्रदेश अध्यक्ष ने किया था टिकट तय होने का एलान, नेता प्रतिपक्ष ने कहा- अभी फाइनल नहीं
कांग्रेस के 37 टिकट तय होने को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के बयान पर पार्टी में नई रार छिड़ गई है। नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने टिकट तय होने से असहमति जाहिर की है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...