केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी को आगामी विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड के लिए बीजेपी का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं, देहरादून के जिलाधिकारी डॉ. आर राजेश कुमार ने स्मार्ट सिटी की इलेक्ट्रिक बस में सफर कर शहर का जायजा लिया। पढ़ें कुछ और अहम खबरें...
उत्तराखंड: राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने दिया इस्तीफा, यूपी भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी दिए जाने की चर्चा
उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने राष्ट्रपति को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। राज्यपाल के सचिव बीके संत ने इसकी पुष्टि की है। बेनी रानी मौर्य उत्तराखंड की राज्यपाल के तौर पर बीती 26 अगस्त को अपने तीन साल का कार्यकाल पूरा कर चुकी हैं।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
उत्तराखंड: धनोल्टी से निर्दलीय विधायक प्रीतम पंवार ने थामा भाजपा का दामन, दिल्ली में ग्रहण की सदस्यता
उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने बड़ा दांव चला है। धनोल्टी के निर्दलीय विधायक प्रीतम सिंह पंवार को पार्टी अपने पाले में लाने में कामयाब रही है। बुधवार को विधायक प्रीतम सिंह पंवार ने नई दिल्ली में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
विधानसभा चुनाव 2022: उत्तराखंड में प्रह्लाद जोशी होंगे बीजेपी के चुनाव प्रभारी
केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी को आगामी विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड के लिए बीजेपी का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं, भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी और सरदार आरपी सिंह को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
देहरादून: टिकट खरीदकर स्मार्ट सिटी की बस में शहर का जायजा लेने निकले डीएम, यात्रियों के लिए छोड़ दी सीट, तस्वीरें...
देहरादून के जिलाधिकारी डॉ. आर राजेश कुमार ने बुधवार सुबह स्मार्ट सिटी की इलेक्ट्रिक बस में सफर कर शहर का जायजा लिया। इस सफर के दौरान जिलाधिकारी ने अपना और अपने साथ चलने वाले लोगों का टिकट भी खरीदा।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
उत्तराखंड: नैनीताल पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, योजनाओं के शिलान्यास और लोकार्पण के साथ की कई घोषणाएं
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को दो दिनी भ्रमण पर नैनीताल पहुंचे। मुख्यमंत्री ने नैनीताल, भीमताल, रामनगर और लालकुआं विधानसभा क्षेत्रों में करीब 100 करोड़ से अधिक की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...