अनलॉक प्रक्रिया के तहत उत्तराखंड सरकार ने कोविड कर्फ्यू में और ढील दी है। वहीं, एसएस संधू प्रदेश के नए मुख्य सचिव बनाए गए हैं। उधर, ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर कार हादसे में मां-बेटी की मौत हो गई। पढ़ें प्रदेश की कुछ और बड़ी खबरें...
उत्तराखंडः अतिथि शिक्षकों का वेतन बढ़ाकर किया 25 हजार, नए मुखिया की पहली कैबिनेट में हुए ये फैसले
पुष्कर सिंह धामी सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में सात प्रस्ताव और छह संकल्प पारित किए गए। जिनमें 22 हजार पदों पर सरकारी नौकरी देने का प्रस्ताव और अतिथि शिक्षकों का वेतन 15 हजार से बढ़ाकर 25 हजार रुपए किए जाने का प्रस्ताव पारित किया गया।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
उत्तराखंड अनलॉक: 13 जुलाई तक बढ़ा कोविड कर्फ्यू, इस शर्त के साथ अब खुलेंगे शॉपिंग मॉल
उत्तराखंड में अनलॉक प्रक्रिया के तहत सरकार ने कोविड कर्फ्यू में और ढील दे दी है। वहीं कर्फ्यू 13 जुलाई तक बढ़ा दिया गया है। यह जानकारी कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने दी है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
उत्तराखंड: एसएस संधू बने नए मुख्य सचिव, शासन ने जारी किए आदेश
सूबे में मुख्यमंत्री बदलने के बाद अब नौकरशाही में भी बड़े बदलाव होने के संकेत हैं। राज्य के नए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसके संकेत दिए हैं।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
उत्तराखंड: ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर नदी में गिरी कार, मां-बेटी की मौत, तीन घायल, एक लापता
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में सोमवार को एक कार नदी की ओर खाई में गिर गई। कार में छह लोग सवार थे। ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग पर हुए इस हादसे में मां-बेटी की मौत हुई है। एक लापता है, जबकि तीन घायल हैं। ये सभी लोग चमोली जिले के देवाल ब्लॉक के सूया गांव के रहने वाले हैं।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
उत्तराखंडः प्रधानमंत्री मोदी ने फोन पर की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बात, दी शुभकामनाएं और आशीर्वाद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फोन पर बात की। इस दौरान उन्हाेंने पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री बनने की शुभकामनाएं दीं और आगे की पारी के लिए आशीर्वाद भी दिया।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...