उत्तराखंड में चमोली, रुद्रप्रयाग, पौड़ी जिलों के अलावा कुमाऊं में भी अगले 24 घंटे में भारी से बहुत भारी बारिश होने के आसार हैं। वहीं, वात्सल्य योजना के अंतर्गत डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से बच्चों के सीधे खातों में सरकारी आर्थिक सहायता मिलेगी। पढ़ें कुछ और अहम खबरें...
उत्तराखंड अनलॉक: चार महीने बाद स्कूलों में बजी घंटी, छात्र-छात्राओं ने खुशी से कहा- स्कूल चले हम, तस्वीरें
चार महीने के इंतजार के बाद सोमवार को स्कूलों में घंटी सुनाई दी। वहीं बच्चों के कंधों पर बैग दिखाई दिया। छात्र-छात्रों के चेहर पर खुशी और उत्साह दिखाई दिया।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
उत्तराखंड: कोविड से अनाथ हुए बच्चों के लिए वात्सल्य योजना शुरू, सीएम बने 2347 बच्चों के मामा तो रेखा आर्य बनीं बुआ
कोविड में अनाथ हुए 640 बच्चों को आज से वात्सल्य योजना का लाभ मिलेगा। डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से सीधे खातों में सरकारी आर्थिक सहायता मिलेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को योजना का शुभारंभ किया।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
उत्तराखंड: आज भारी बारिश के आसार, ऑरेंज अलर्ट जारी, बदरीनाथ हाईवे लामबगड़ में बंद
गढ़वाल क्षेत्र के चमोली, रुद्रप्रयाग, पौड़ी जिलों के अलावा कुमाऊं क्षेत्र के कई स्थानों पर अगले 24 घंटे में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। सोमवार को देहरादून सहित राज्य के अधिकतर इलाकों में बादल छाए रहे।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
उत्तराखंड: जागेश्वर मंदिर में पुजारियों के अपमान के विरोध में मौन व्रत पर पर बैठे हरीश रावत
अल्मोड़ा के प्रसिद्ध धाम जागेश्वर मंदिर में पुजारियों संग भाजपा नेताओं द्वारा अभद्रता करने के मामले के विरोध में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत सोमवार को मौन व्रत पर बैठे। इससे पहले उन्होंने भगवान शिव को जल चढ़ाकर उनकी अराधना की।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
सावन 2021: सावन का दूसरा सोमवार आज, उत्तराखंड के मंदिरों में तड़के से हो रहा जलाभिषेक
सावन के पावन माह के दूसरे सोमवार को मौके पर आज तड़के से ही मंदिरों में भगवान शिव की पूजा-अर्चना और जलाभिषेक शुरू हो गया। मंदिरों में भक्तों की भीड़ दिखाई दी। देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश, उत्तरकाशी, गाेपश्वर समेत सभी इलाकों के शिवालयों में भक्त पूजा के लिए पहुंचे।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...