फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में कोरोना: राज्य के इस पहाड़ी इलाके में दो माह बाद मिला कोरोना संक्रमित, हड़कंप

Mon, 02 Aug 2021 02:51 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यजू डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ

सार

उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में 22 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के जोशीमठ क्षेत्र में दो माह बाद कोरोना संक्रमित मरीज सामने आया है। जिसके बाद से क्षेत्र के लोगों में दहशत फैल गई है।

विज्ञापन


जोशीमठ में सोमवार को पहला कोरोना संक्रमित मरीज मिला है। जानकारी के मुताबिक उक्त मरीज पांडुकेश्वर में ऑल वेदर रोड पर मजदूरी का कार्य करता है।

उत्तराखंड: कोविड कर्फ्यू को अभी जारी रख सकती है सरकार, लेकिन ऐसा करने वालों काे मिलेगी छूट
विज्ञापन


संक्रमित मजदूर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपेश्वर रेफर किया गया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. राजीव गर्ग ने कोरोना मरीज की पुष्टि की है।

बीते 24 घंटे में 22 नए कोरोना संक्रमित
उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में 22 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। जबकि 45 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। सक्रिय मामलों की संख्या 609 पहुंच गई है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, रविवार को 21238 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं पांच जिलों अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, टिहरी और ऊधमसिंह नगर में एक भी संक्रमित मरीज सामने नहीं आया था। वहीं, चंपावत और नैनीताल में एक-एक, देहरादून में पांच, हरिद्वार और पौड़ी में दो-दो, पिथौरागढ़ में तीन, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी में चार-चार संक्रमित मिले। 

प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 342162 हो गई है। इनमें से 328153 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7362 लोगों की जान जा चुकी है।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें