फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: पौड़ी में बादल फटने से तबाही और सामने आया बाबा रामदेव का नया बयान समेत पढ़ें प्रदेश की 5 बड़ी खबरें...

Sun, 30 May 2021 05:41 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

रविवार को जहां पौड़ी में बादल फट गया तो वहीं बाबा रामदेव का नया बयान सामने आया है। उधर, प्रदेश में 18 से 44 वर्ष वालों का टीकाकरण भी नहीं हो सका। 
विज्ञापन
उत्तराखंड टॉप 5 न्यूज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में दो दिन से बारिश का दौर जारी है। शनिवार देर रात और रविवार तड़के हुई भारी बारिश के कारण पौड़ी में सुबह बादल फटने से काफी नुकसान हुआ। वहीं, बाबा रामदेव का नया बयान सामने आया है। इस बार उन्होंने एक्टर आमिर खान पर हमला बोला। उधर, प्रदेश में आज  18 से 44 वर्ष वालों का टीकाकरण पूरी तरह ठप रहा। पढ़ें प्रदेश की कुछ और बड़ी खबरें...
विज्ञापन


उत्तराखंड में बादलों का कहरः पौड़ी में तड़के फटा बादल, मलबा आने से बदरीनाथ हाईवे बंद
राजधानी देहरादून सहित उत्तराखंड के कई इलाकों में शनिवार देर रात व रविवार तड़के भारी बारिश हुई। इसी क्रम में बादलों ने राज्य के पौड़ी जिले में कहर बरपाया। यहां श्रीनगर रोड पर बैंग्वाड़ी गांव में रविवार तड़के बादल फट गया। बादल फटने की घटना से पौड़ी-श्रीनगर रोड पर यातायात भी पूरी तरह बाधित हो गया है।
यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन


देहरादून : मुफलिसी में दिन काट रहे हैं नेहा कक्कड़ के पहले गुरू, टीन शेड के नीचे रहने को मजबूर, तस्वीरें
बॉलीवुड की सबसे मशहूर गायिका नेहा कक्कड़ को सुरों की तान सिखाने वाले दून के बिशन आजाद मुफलिसी में दिन काट रहे हैं। बिशन आजाद ने पहली बार नेहा कक्कड़ को एक जागरण में माइक थमाकर संगीत की दुनिया में कदम रखने का मौका दिया था। इसकी एक तस्वीर कुछ दिन पहले नेहा कक्कड़ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी साझा की थी। 
यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...

एलोपैथी विवाद : वीडियो शेयर कर बोले रामदेव - मेडिकल माफियाओं में हिम्मत है तो आमिर खान के खिलाफ खोलें मोर्चा
एलोपैथी और आयुर्वेद को लेकर उपजा विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। बाबा रामदेव रोजाना कोई नया बयान दे रहे हैं। वहीं इस बार उन्होंने अभिनेता आमिर खान का एक वीडियो साझा किया है।
विज्ञापन

यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...

कोविड : उत्तराखंड में 18 से 44 वर्ष वालों का टीकाकरण कई दिन से पूरी तरह ठप, आज भी नहीं होगा
राजधानी देहरादून में शनिवार को 18 से 44 वर्ष वालों का टीकाकरण पूरी तरह ठप रहा। एक भी केंद्र पर इस आयु वर्ग वालों को टीका नहीं लगा। आज भी जिले के सरकारी केंद्रों पर इनको टीका नहीं लगेगा। दूसरी ओर मैक्स अस्पताल की ओर से दून क्लब में 1300 से ज्यादा लोगों को टीका लगाया गया। वहीं, 45 वर्ष से अधिक वालों का टीकाकरण जारी रहा। 
यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...

हरिद्वार : पतंजलि के सहयोग से चल रहा बेस कोविड अस्पताल, आयुर्वेद व एलोपैथी दोनों से हो रहा इलाज
आयुर्वेद और एलोपैथी को लेकर योग गुरु स्वामी रामदेव और आईएमए इन दिनों आमने-सामने हैं। लेकिन सरकार और पतंजलि योगपीठ के सहयोग से चल रहे बेस कोविड अस्पताल में दोनों ही पैथी से मरीजों का इलाज किया जा रहा है।
यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें