देवस्थानम बोर्ड के विरोध में तीर्थ पुराहितों का विरोध प्रदर्शन जारी है। केदारनाथ में अब तीर्थ पुरोहित शाीर्षासन कर अपना विरोध जता रहे हैं। वहीं, दून रीजन से सीबीएसई को जो फॉर्मूला भेजा गया था, उसे ही पूरे देश में लागू किया गया है। पढ़ें कुछ और बड़ी खबरें...
कुंभ में कोविड जांच में फर्जीवाड़ा : मैक्स कॉरपोरेट कंपनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तैयारी
हरिद्वार महाकुंभ मेले में कोविड जांच के फर्जीवाड़े के मामले में जिला प्रशासन ने मैक्स कॉरपोरेट कंपनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर ली है। जिलाधिकारी सी रविशंकर का कहना है कि प्रारंभिक जांच में कुछ अनियमितताएं सामने आई हैं।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
CBSE 12th Result : सीबीएसई 12वीं के मूल्यांकन के लिए दून रीजन के फॉर्मूला पर लगी मुहर
सीबीएसई के 12वीं के छात्रों के मूल्यांकन के लिए फॉर्मूला तय कर दिया गया है। खास बात है कि दून रीजन से जो फॉर्मूला भेजा गया था, उसे ही पूरे देश में लागू किया गया है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
उत्तराखंड : कोटद्वार में गहरी खाई में गिरा मैक्स वाहन, तीन लोगों की दर्दनाक मौत
उत्तराखंड के कोटद्वार में बुधवार की देर शाम दर्दनाक हादसा हो गया। जिसकी जानकारी गुरुवार सुबह मिली। हादसे में मैक्स (संख्या यूके 12 टीबी 0958) सवार तीन लोगों की मौत हो गई है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
उत्तराखंड : केदारनाथ धाम में हर दिन शीर्षासन कर पुरोहित जता रहे विरोध, इसके पीछे है ये वजह
केदारनाथ में तीर्थ पुरोहित आचार्य संतोष त्रिवेदी शीर्षासन कर देवस्थानम बोर्ड का विरोध कर रहे हैं। वे एक सप्ताह तक प्रतिदिन मंदिर परिसर में 20 से 25 मिनट तक शीर्षासन कर विरोध करेंगे।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
उत्तराखंड : आईआईटी रुड़की तैयार करेगा 2041 की दिल्ली का नक्शा, डीडीए के साथ हुआ करार
वर्ष 2041 में जिस सपनों की दिल्ली के निर्माण की बात हो रही है, उसका नक्शा आईआईटी रुड़की तैयार करेगा। इसके लिए दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) और संस्थान के बीच एमओयू साइन किया गया है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...