फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: जोशियाड़ा और गौचर के लिए थंबी एविएशन चलाएगी हेली सेवा, चारधाम यात्रियों को भी मिलेगा लाभ

Mon, 31 Mar 2025 11:55 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

प्रदेश में हवाई सेवा का विस्तार करते हुए सात नवंबर 2024 को जोशियाडा व गौचर के लिए हेली सेवा शुरू की गई थी।
विज्ञापन
हेलीकॉप्टर - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड हवाई संपर्क योजना के तहत उत्तरकाशी के जोशियाड़ा और चमोली जिले के गौचर के लिए हेली सेवा का संचालन अब थंबी एविएशन करेगी। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण ने इसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है। शीघ्र ही नए सिरे से हेली सेवा का संचालन किया जाएगा। इससे चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों व पर्यटकों को हवाई सेवा का लाभ मिलेगा।

विज्ञापन


प्रदेश में हवाई सेवा का विस्तार करते हुए सात नवंबर 2024 को जोशियाडा व गौचर के लिए हेली सेवा शुरू की गई थी। अस्थायी व्यवस्था के तौर पर हेली सेवा संचालन का जिम्मा पवन हंस को सौंपा गया था। लेकिन यूकाडा ने हेली सेवा के लिए नए सिरे से टेंडर प्रक्रिया किए। जिसमें थंबी एविएशन का चयन किया गया। वर्तमान में जोशियाड़ा व गौचर के लिए हेली सेवा का संचालन बंद है। नई कंपनी के चयन के बाद शीघ्र ही हेली सेवा का संचालन शुरू किया जाएगा।

Kedarnath Heli Service: पांच या छह अप्रैल से शुरू हो सकती है केदारनाथ हेली सेवा की बुकिंग, तैयारी पूरी
विज्ञापन
विज्ञापन


यूकाडा के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी दयानंद सरस्वती ने बताया कि जोशियाड़ा व गौचर के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। थंबी एविएशन के माध्यम से हेली सेवा का संचालन किया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें