फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: रुद्रपुर मे वेल्डर का अपहरण कर भाग रहे तीन बदमाश गिरफ्तार, दो फरार

Wed, 12 Aug 2020 03:23 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
विज्ञापन
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

रुद्रपुर ट्रांजिट कैम्प थाना क्षेत्र से कार सवार बदमाश 75 हजार रुपये के लेनदेन को लेकर एक वेल्डर का अपहरण कर फरार हो गए। सूचना के बाद पुलिस ने घेराबंदी कर चार घण्टे बाद ही तीन बदमाशों को यूपी से गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया। जबकि दो बदमाश फरार हो गए हैं। 

विज्ञापन


एसएसपी ने पुलिस टीम को ढाई हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है।  बुधवार को एसपी सिटी देवेंद्र पींचा ने पुलिस कार्यालय में मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि ट्रांजिट कैम्प निवासी दयाकिशन क्षेत्र में ही वर्कशॉप में काम करता है। 


जानकारी के अनुसार, मंगलवार की शाम छह बजे कार सवार छह बदमाश 75 हजार रुपए के लेनदेन को लेकर उसका अपहरण कर फरार हो गए थे। उन्होंने बताया कि क्षेत्र की एक सातवीं कक्षा की बच्ची ने जबरन युवक को लेकर जा रहे बदमाशों की कार का नम्बर याद कर लिया। कार के नम्बर के आधार पर पुलिस ने उसकी धरपकड़ शुरू कर दी थी।
विज्ञापन


पुलिस ने घेराबंदी  कर रात 10 बजे शरीफनगर इटव्वा बहेड़ी बरेली से मुख्य आरोपी नेपाल सिंह निवासी शरीफनगर इटव्वा थाना दौरनियां बरेली, धर्मपाल निवासी सतोईया  थाना पुलभट्टा, सुनील कुमार ग्राम हरदासपुर कोठरी थाना अजीमनगर रामपुर को गिरफ्तार किया। जबकि कुलदीप चतुर्वेदी निवासी कृष्णा कॉलोनी ट्रांजिट कैम्प व हिमांशु शर्मा निवासी गांधीनगर ट्रांजिट कैम्प फरार हो गए।

पुलिस गिरफ्त में आए मुख्य आरोपी नेपाल सिंह ने बताया कि कुछ समय पहले वह दयाकिशन के साथ फाइनेंस की गाड़ियां खिंचने का काम करते थे। 75 हजार रुपये नहीं देने पर उन्होंने उसका अपहरण किया। टीम में  पुलभट्टा थानाध्यक्ष समेत 15 पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें