आयुष्मान योजना में कर्मचारियों और पेंशनरों को असीमित खर्चे पर कैशलेस इलाज की सुविधा देने की पूरी तैयारी हो गई है। सभी विभागों के आहरण एवं वितरण अधिकारी (डीडीओ) के माध्यम से कर्मचारियों और पेंशनरों का डाटा एकत्रित किया गया है।
पदों की श्रेणी के अनुसार कार्मिकों का प्रस्तावित अशंदान
| स्तर |
अंशदान रुपये में |
| 1 से 5 श्रेणी(चतुर्थ) |
100 |
| श्रेणी -6 (तृतीय) |
200 |
| 7 से 11 श्रेणी(द्वितीय) |
300 |
| 12 से श्रेणी से ऊपर(अधिकारी) |
400 |
| सेवानिवृत्त कर्मचारी |
पद की श्रेणी के अनुसार |
कर्मचारियों की मांग है कि केंद्रीय कर्मचारी स्वास्थ्य योजना की तर्ज पर इलाज की दरें तय की जाएं। इसके साथ ही रेफर करने की शर्त को समाप्त कर, ओपीडी और बीमारी से संबंधित जांच की सुविधा भी इसमें शामिल की जाए। यदि ये सुविधाएं नहीं मिलतीं तो इसे स्वीकार नहीं किया जाएगा।
-अरुण पांडे, कार्यकारी महामंत्री, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद