फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: बदरीनाथ से लौट रहे यात्रियों के वाहन चालक को आया हार्ट अटैक, तो महिला यात्री ने थामा स्टेयरिंग

Thu, 12 Sep 2024 08:20 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, कर्णप्रयाग(चमोली)

सार

Uttarakhand News: दल एक वाहन से बदरीनाथ के दर्शन कर वापस लौट रहा था। इस दौरान सैकोट में वाहन जाम में फंस गया। इस दौरान यात्री महिलाओं ने देखा की चालक बेहोश हो रहा है और उसका पैर ब्रेक से हट रहा है।
विज्ञापन
वाहन चलाती महिला यात्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भगवान बदरीविशाल के दर्शन कर वापस लौट रहे एक असम के यात्री दल के वाहन चालक की अचानक तबीयत खराब हो गई। जिस पर यात्री दल में शामिल एक महिला ने स्टेयरिंग संभाला और वाहन को करीब 30 किलोमीटर दूर कर्णप्रयाग तक पहुंचाया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही चालक दम तोड़ चुका था।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, गुरुवार को 17 यात्रियों का दल एक वाहन से बदरीनाथ के दर्शन कर वापस लौट रहा था। बताया जा रहा है कि इस दौरान सैकोट में वाहन जाम में फंस गया। इस दौरान यात्री महिलाओं ने देखा की चालक बेहोश हो रहा है और उसका पैर ब्रेक से हट रहा है। ऐसे में महिलाओं ने वाहन चालक को स्टेयरिंग से हटाया और वाहन को बंद किया।

Kedarnath: चोटियों पर बर्फबारी...तेज बारिश से रोकी गई यात्रा, सोनप्रयाग में ही रुके 2500 से अधिक यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना को देखकर आसपास के लोगों ने चालक को प्राथमिक उपचार देने का प्रयास किया, लेकिन वाहन चालक होश में नहीं आया। जिसके बाद यात्री उपल शर्मा ने वाहन चलाया और चालक को अस्पताल ले गई।

अस्पताल के चिकित्सक रोहित मिंगवाल ने बताया कि चालक गोपाल शर्मा निवासी गाजियाबाद की अस्पताल पहुंचने से पहले की मौत हो चुकी थी। बताया कि मौत का कारण प्रथम दृष्टया हार्टअटैक हो सकता है। पोस्टमार्टम के बाद कारणों का पता लग सकेगा। वहीं, पुलिस थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें