फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की तीन परीक्षाएं होंगी ऑनलाइन, शेड्यूल जारी

Mon, 07 Dec 2020 09:00 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : file photo
विज्ञापन

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग पहली बार कोविड-19 के चलते ऑनलाइन परीक्षाएं कराने जा रहा है। आयोग की यह तीन परीक्षाएं 19 से 23 दिसंबर के बीच अलग-अलग पालियों में आयोजित कराई जाएंगी। इन परीक्षाओं के लिए जल्द ही प्रवेशपत्र जारी होने वाले हैं।

विज्ञापन


आयोग के सचिव संतोष बडोनी ने बताया कि 19 दिसंबर को सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक सहायक कृषि अधिकारी वर्ग-3 की परीक्षा होगी। इसी दिन दोपहर दो बजे से शाम चार बजे तक कनिष्ठ अभियंता सिविल की परीक्षा होगी।

20 दिसंबर को पहली पाली में कनिष्ठ अभियंता सिविल और दूसरी पाली में भी कनिष्ठ अभियंता सिविल की परीक्षा होगी। 21 दिसंबर से 23 दिसंबर तक रोजाना दोनों पालियों में पशुधन प्रसार अधिकारी की ऑनलाइन परीक्षा होगी। पशुधन प्रसार अधिकारी के लिए छह पालियों की परीक्षाएं होंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें