फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत भरी खबर : उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने युवाओं को दीं तीन राहत 

Thu, 26 Nov 2020 01:31 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने युवाओं को तीन मामलों में राहत प्रदान की है। इसमें पंतनगर विवि सहायक लेखाकार परीक्षा प्रवेश पत्र, वन टाइम रजिस्ट्रेशन और सहायक अध्यापक परीक्षा के आवेदन में मोहलत शामिल है।

विज्ञापन


पहली राहत : प्रवेश पत्र ई-मेल पर

आयोग के सचिव संतोष बडोनी के मुताबिक 29 नवंबर को होने जा रही सहायक लेखाकार परीक्षा के लिए 8327 उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। इनमें से अभी तक 6000 ने ही अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड किए हैं।

उम्मीदवारों की मुश्किलों को देखते हुए आयोग ने प्रत्येक की ई-मेल आईडी पर प्रवेश पत्र का लिंक भेज दिया है। उम्मीदवार इस लिंक पर क्लिक करके अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इसके बाद भी अगर परेशानी हो तो उम्मीदवार टोलफ्री नंबर 9520991174, 9520991172 पर कॉल कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी राहत : डीपीएड वाले भी कर सकेंगे आवेदन

सहायक अध्यापक (एलटी) भर्ती परीक्षा में अभी तक केवल बीपीएड वाले उम्मीदवार ही आवेदन कर पा रहे थे। जबकि आयोग के संज्ञान में तमाम ऐसे युवा आए हैं, जो कि डीपीएड/व्यायाम रत्न में डिप्लोमा/डिग्री धारक हैं, जिनके लिए आवेदन के फॉर्मेट में विकल्प नहीं था।

लिहाजा, ऐसे युवाओं के लिए भी आवेदन फॉर्मेट में विकल्प बना दिया गया है। हालांकि आयोग ने यह भी साफ किया है कि किसी अर्हता या डिप्लोमा की समकक्षता प्रमाणित करने का पहला दायित्व उम्मीदवार का ही है।

अभिलेख सत्यापन के समय उन्हें समकक्षता का प्रमाण लेकर आना होगा। डिप्लोमा की समकक्षता का अंतिम निर्णय माध्यमिक शिक्षा विभाग का होगा।

तीसरी राहत : स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रितों को छूट

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने वन टाइम रजिस्ट्रेशन के प्रोफाइल में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों के लिए अधिकतम आयु सीमा में छूट का विकल्प दे दिया है। आयोग सचिव संतोष बडोनी के मुताबिक, त्रुटिवश यह विकल्प नहीं मिल पा रहा था। अब इस श्रेणी के उम्मीदवार सरकार से निर्धारित छूट का लाभ लेकर अपने आवेदन पत्र भर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें