एबीवीपी ने यहां किया जीत का दावा
समाचार लिखे जाने तक छात्र चुनाव संघ के नतीजों में एबीवीपी ने 40 अध्यक्ष, 39 उपाध्यक्ष, 39 महासचिव, 34 सहसचिव, 37 कोषाध्यक्ष, 39 यूआर के पदों पर जीत का दावा किया है। संगठन का कहना है कि देहरादून के पांच कालेजों में संगठन के अध्यक्ष बने हैं। जबकि विकासनगर में एक, हरिद्वार में चार, टिहरी में पांच, पौड़ी में चार, कोटद्वार में दो, अल्मोड़ा में पांच, थलीसैंण में एक, कर्णप्रयाग में दो, रुद्रप्रयाग में तीन, चमोली में एक, बागेश्वर में दो, रानीखेत में तीन, पिथौरागढ़ में दो व डीडीहाट के एक कालेज में परिषद का अध्यक्ष बना है।
इन कॉलेज में जीती एनएसयूआई
डीवीएस देहरादून, राजकीय महाविद्यालय नरेंद्रनगर ने पूरे पैनल पर जीत हासिल की। इसके अलावा बाल गंगा महाविद्यालय सेंदुल घनसाली में अध्यक्ष पद, राजकीय महाविद्यालय कर्णप्रयाग, नारायणबगड़, जखोली, कुमाऊं मंडल के कांढा कॉलेज, मुनस्यारी, गंगोलीहाट, सुमित्रा नंदन पंत महाविद्यालय गरुड़ सहित कई कॉलेजों में एनएसयूआई ने जीत हासिल की है।