फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Student Union Election: चुनावी मैदान में NSUI ने उतारे प्रत्याशी, रैली निकालकर किया 'शक्ति प्रदर्शन'

Fri, 16 Dec 2022 09:01 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

संगठन के उत्तराखंड प्रभारी अक्षय लकरा ने कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में सभी प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी।
विज्ञापन
रैली निकालते एनएसयूआई कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी देहरादून के कॉलेजों में 24 दिसंबर को होने जा रहे छात्रसंघ चुनावों के लिए अब भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) ने भी अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। संगठन के उत्तराखंड प्रभारी अक्षय लकरा ने कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में सभी प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी। प्रेसवार्ता में पूर्व अध्यक्ष मोहन भंडारी, महानगर अध्यक्ष सौरभ मंमगाईं आदि पदाधिकारी मौजूद रहे। वहीं, कार्यकर्ताओं ने रैली भी निकाली।

विज्ञापन


डीएवी में अंकित अध्यक्ष पद प्रत्याशी
एनएसयूआई ने कड़ी जोर-आजमाइश के बाद डीएवी में अंकित बिष्ट को अध्यक्ष पद का प्रत्याशी घोषित किया है। संगठन से कई दावेदार थे। एनएसयूआई नेताओं का कहना है कि अंकित की सक्रियता और छात्रों के बीच पकड़ के चलते उन पर भरोसा जताया गया है। संगठन ने डीएवी में विवि प्रतिनिधि पद पर प्रज्वल शर्मा को प्रत्याशी घोषित किया है।

एमकेपी में बुशरा अंसारी अध्यक्ष पद की प्रत्याशी
एमकेपी पीजी कॉलेज में एनएसयूआई ने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी। बुशरा अंसारी को अध्यक्ष पद पर प्रत्याशी बनाया गया है। इसके अलावा कंचन को उपाध्यक्ष, वैशाली पाल को कोषाध्यक्ष, ऐश्वर्या चौहान को महासचिव, चिरजोत कौर को सह सचिव और हर्षिता सिंह को विवि प्रतिनिधि पद पर प्रत्याशी घोषित किया गया है।
विज्ञापन


एसजीआरआर में कुसमलता को टिकट
एनएसयूआई ने एसजीआरआर पीजी कॉलेज के प्रत्याशी भी घोषित कर दिए। कुसुम लता सेमवाल को अध्यक्ष पद पर प्रत्याशी बनाया गया है। इसके अलावा उपाध्यक्ष पद पर शबनम अंसारी को टिकट दिया गया है। कोषाध्यक्ष पद पर ज्योति धीमान, सहसचिव पद पर हमजा यासीन और विवि प्रतिनिधि पद पर हरजोत सिंह को प्रत्याशी बनाया गया है।

डीबीएस में अरुण टम्टा 
एनएसयूआई ने डीबीएस कॉलेज में अध्यक्ष पद के लिए अरुण टम्टा को प्रत्याशी घोषित किया है। अन्य पदों पर प्रत्याशी घोषित नहीं किए गए।

रायपुर कॉलेज में शशांक को टिकट
एनएसयूआई ने राजकीय पीजी कॉलेज मालदेवता रायपुर के लिए शशांक सिंह को अध्यक्ष पद पर उतारा है। इसके अलावा राहुल नेगी को उपाध्यक्ष, शिवानी कंडारी को कोषाध्यक्ष, नंदन गोनिया को महासचिव, श्रेया शर्मा को सह सचिव और पवन मंडोली को विवि प्रतिनिधि पद पर टिकट दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें