फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: प्रदेश के 13 कॉलेजों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश, नैक प्रक्रिया में नहीं हुए शामिल

Fri, 16 Dec 2022 08:48 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

वित्तीय वर्ष 2020-21 में नैक प्रत्यायन कराने को धनराशि मंजूर की गई, पर विभागीय उदासीनता से इस धनराशि को समय से खर्च नहीं किया गया, जिससे एक करोड़ की धनराशि समर्पित की गई है।
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नैक (राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद) प्रक्रिया में शामिल न होने और मिली धनराशि को समय पर खर्च न करने पर वित्तीय वर्ष 2021-22 की एक करोड़ की धनराशि को समर्पित किया गया है। शासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित 13 कॉलेजों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन


उत्तराखंड: प्रशासनिक अफसरों की कॉन्फ्रेंस में हुए शामिल सीएम धामी, कहा- ग्राम चौपालों में भाग लें सभी आईएएस

अपर सचिव प्रशांत आर्य ने उच्च शिक्षा निदेशक को दिए निर्देश में कहा कि वित्तीय वर्ष 2020-21 में नैक प्रत्यायन कराने को धनराशि मंजूर की गई, पर विभागीय उदासीनता से इस धनराशि को समय से खर्च नहीं किया गया, जिससे एक करोड़ की धनराशि समर्पित की गई है। विभागीय अधिकारियों ने कहा कि धनराशि मंजूर होने के बावजूद 13 महाविद्यालय नैक प्रक्रिया में शामिल नहीं हुए। उनकी ओर से अब तक उपयोगिता प्रमाण पत्र भी नहीं दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शासन ने उच्च शिक्षा निदेशक से मामले में दोषी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ 15 दिन के भीतर कार्रवाई का प्रस्ताव मांगा है। शासन की ओर से यह भी कहा गया कि वर्तमान वित्तीय वर्ष में अब तक वित्तीय स्वीकृति के प्रस्ताव शासन को प्रस्तुत न करने के कारणों को भी स्पष्ट करते हुए तत्काल प्रस्ताव शासन को उपलब्ध कराए जाएं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें