फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड राज्य आंदोलन के प्रणेता को किया याद

Mon, 19 Aug 2013 12:14 PM IST
देहरादून/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड राज्य आंदोलन के प्रणेता स्व. इंद्रमणी बड़ोनी को 14वीं पुण्य तिथि पर याद किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने उन्हें पर्वतीय गांधी की संज्ञा देते हुए उनके आदर्शों पर चलने की जरूरत बताई।
विज्ञापन


उत्तराखंड क्रांति दल के बैनर तले केंद्रीय कार्यालय में गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर दल के संरक्षक बीडी रतूड़ी ने कहा कि स्व. बड़ोनी गांधीवादी विचारधारा के थे। उन्होंने अहिंसात्मक आंदोलन को कभी भटकने नहीं दिया।

इस मौके पर दो मिनट का मौन रखा गया। कार्यक्रम में हरीश पाठक, ओमी उनियाल, किशन सिंह मेहल, बहादुर सिंह रावत आदि रहे।

दल के दूसरे गुट ने फालतू रोड स्थित एक होटल में गोष्ठी की। इसे पूर्व मंत्री दिवाकर भट्ट ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आपसी मतभेद से संगठन मजबूत नहीं होगा। सारे लोग एकजुट हों।
विज्ञापन


दल की मौजूदा हालत के लिए भट्ट ने कुछ नेताओं के अहम और गैर-राजनीतिक कार्यकारिणी को जिम्मेदार ठहराया। संचालन एनके गुसाईं ने किया। इस मौके पर अनिल बलूनी, अमित वर्मा, जय सिंह, विपिन रावत आदि रहे।

उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच के बैनर तले घंटाघर स्थित स्व. बड़ोनी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया और लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर जगमोहन नेगी, रामलाल खंडूड़ी, प्रदीप कुकरेती, प्रभात डंडरियाल, धर्मपाल रावत, सुदेश सिंह, मोहन रावत, राकेश नौरियाल आदि रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें