मुश्किल हालात में अदम्य साहस और वीरता दिखाने वाले बच्चों को सम्मानित करने के लिए राज्य बाल वीरता पुरस्कार दिया जाएगा। इसके लिए महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग ने आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक बच्चे 10 अक्तूबर तक पुरस्कार के लिए आवेदन कर सकते हैं।
अदम्य साहस एवं वीरता का प्रदर्शन करने वाले बच्चों को राज्य बाल वीरता पुरस्कार दिया जाएगा। इसके लिए महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग की ओर से आवेदन मांगे गए हैं। विभाग के निदेशक बंशी लाल राणा के मुताबिक पुरस्कार के लिए 10 अक्तूबर तक आवेदन कर सकते हैं।
आवेदक को उत्तराखंड का मूल या स्थायी निवासी होना चाहिए। वहीं, वीरता के समय बच्चे की आयु छह साल से अधिक और 18 साल से कम होनी चाहिए। वीरता एवं साहस का कार्य आवेदन प्राप्त किए जाने की अंतिम तिथि से पूर्व अधिकतम दो साल के भीतर होना चाहिए। एक ही घटना या एक ही कार्य के लिए एक बच्चे को एक से अधिक बार पुरस्कार प्रदान नहीं किया जाएगा। किसी घटना में वीर बालक की मृत्यु पर यह पुरस्कार माता, पिता को प्रदान किया जाएगा।