फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: तबादला आदेश नहीं मानने पर रेशम निरीक्षक निलंबित, उप निदेशक को सौंपी गई मामले की जांच

Tue, 12 Apr 2022 11:57 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

21 जनवरी 2022 को रेशम निरीक्षक सुभाष डंडरियाल का तबादला देहरादून के राजकीय रेशम फार्म नया गांव से राजकीय रेशम फार्म गुवानी जिला पिथौरागढ़ किया गया लेकिन निरीक्षक ने नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण नहीं किया।
विज्ञापन
सस्पेंड
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेशम विभाग की ओर से जारी तबादला आदेश का पालन न करने पर निरीक्षक सुभाष डंडरियाल को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही मामले की जांच उप निदेशक प्रदीप कुमार को सौंपी गई है। इस संबंध में निदेशक रेशम एसके यादव ने आदेश जारी किए हैं। 

विज्ञापन


21 जनवरी 2022 को रेशम निरीक्षक सुभाष डंडरियाल का तबादला देहरादून के राजकीय रेशम फार्म नया गांव से राजकीय रेशम फार्म गुवानी जिला पिथौरागढ़ किया गया लेकिन निरीक्षक ने नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण नहीं किया। विभागीय आदेशों का पालन न करने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित किया गया है।

ये भी पढ़ें...यमुना के बहाव के बीच आंसुओं का सैलाब: हजारों घरों को रौशन करने के लिए जलमग्न हुआ उत्तराखंड का लोहारी गांव, तस्वीरों में देखिए
विज्ञापन
विज्ञापन


रेशम निरीक्षक को निलंबन अवधि में सहायक निदेशक कार्यालय अल्मोड़ा से संबद्ध किया गया है। साथ ही मामले की जांच उप निदेशक प्रदीप कुमार को सौंपी गई है। जो प्रकरण की जांच कर दो माह के भीतर रिपोर्ट सौंपेंगे। निदेशक रेशम एके यादव का कहना है कि विभागीय आदेश का पालन न करने पर रेशम निरीक्षक के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए निलंबित किया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें