फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस में अंतर्कलह: प्रदेश की राजनीति के दो प्रमुख चेहरे दो गुटों में बंटे, हरीश-प्रीतम खेमे को सबक

Tue, 12 Apr 2022 09:03 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष के पदों पर होने वाली नियुक्ति को लेकर भी किसका गुट भारी रहेगा, इस बात के कयास लगाए जा रह थे, लेकिन पार्टी ने गुटीय राजनीति से इतर नियुक्तियां करने के साथ ही नई लीडरशिप का सूत्रपात का आगाज भी कर दिया है।
विज्ञापन
हरीश रावत, प्रीतम सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस को विधानसभा चुनाव में मिली हार के लिए पार्टी के भीतर गुटबाजी और अंतर्कलह का बड़ा कारण माना गया। प्रदेश की राजनीति के दो प्रमुख चेहरे हरीश रावत और प्रीतम सिंह अलग-अलग गुटों में बंटे नजर आए। पार्टी के तमाम मंचों पर एकता की बात तो हुई, लेकिन पूरे चुनाव में वह कहीं भी दिखाई नहीं दी। 

विज्ञापन


इसके बाद भी प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष के पदों पर होने वाली नियुक्ति को लेकर भी किसका गुट भारी रहेगा, इस बात के कयास लगाए जा रह थे, लेकिन पार्टी ने गुटीय राजनीति से इतर नियुक्तियां करने के साथ ही नई लीडरशिप का सूत्रपात का आगाज भी कर दिया है।

ये भी देखें...सिहर उठा रुड़की: चाकू से पत्नी का पेट चीर रहा था हैवान और तड़प रहे थे बच्चे, पढ़े कातिल का खून खौला देने वाला कबूलनामा
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस में नई नियुक्तियों के साथ ही पार्टी हाईकमान ने यह संदेश देने की भी कोशिश की है कि पार्टी में किसी भी स्तर पर गुटबाजी नहीं चलेगी। नेता प्रतिपक्ष के रूप में यशपाल आर्य को कमान सौंपी गई है। वह सभी को साथ लेकर चलने के लिए जाने जाते हैं। वह हरीश और प्रीतम दोनों की गुटों में बराबर पैठ रखते हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें