फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि कार्य, मत्स्य व गौ पालन करने वालों को उत्तराखंड शक्ति सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। जोगेंद्रर पुंडीर फाउंडेशन एवं महाराजा अग्रसेन चैरिटेबल हॉस्पिटल की ओर से कृषि, मत्स्य पालन एवं गौ पालन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को उत्तराखंड शक्ति सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम मुख्य अतिथि केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री पुरुषोत्तम रूपला ने सभी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम को कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य, भाजपा किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष जोगेंद्र सिंह पुंडीर, पद्मश्री अनिल प्रकाश जोशी ने भी संबोधित किया। इस दौरान गौ संरक्षण के लिए बृजेश कुमार, जैविक खाद के लिए गोपाल, मछली पालन के लिए सुरेंद्र सिंह तोमर और महाबल सिंह, गाय के गोबर व फूलों से सजावटी सामान बनाने के लिए सुषमा बहुगुणा, टेक्सटाइल डिजायन के लिए अलीशा मैंदोलिया, ऐपण कला को बढ़ावा देने के लिए मीनाक्षी खाती को सम्मानित किया गया। इस दौरान राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, विधायक विनोद चमोली डॉक्टर आरके जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें