पिथौरागढ़ जिले के प्राथमिक विद्यालय जाजर चिंगरी मूनाकोट के चंद्रशेखर जोशी एवं अल्मोड़ा जिले के प्राथमिक विद्यालय चिलियानौला ताड़ीखेत के राम सिंह को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अलावा माध्यमिक शिक्षा में इस पुरस्कार के लिए जीआईसी सेंधीखाल पौड़ी के दौलत सिंह गुसांई, जीआईसी कासमपुर बहादराबाद हरिद्वार के राजेंद्र कुमार।
राउमावि महरागांव भीमताल जिला नैनीताल के डाॅ. प्रदीप कुमार उपाध्याय, जीआईसी लोहाघाट चंपावत के श्याम दत्त चौबे एवं जीआईसी दिनेशपुर जिला ऊधमसिंह नगर के प्रधानाचार्य डाॅ. मधुसुदन मिश्र का चयन किया गया है, जबकि प्रशिक्षण संस्थान से जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान चड़ीगांव जिला पौड़ी से डाॅ. नारायण प्रसाद उनियाल को पुरस्कृत किया जाएगा।
शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए शिक्षकों को इस पुरस्कार से पुरस्कृत किया जाता है। पुरस्कृत शिक्षकों को उनके चाहने पर दो साल का सेवा विस्तार मिलता है। इसके अलावा पुरस्कार की धनराशि एवं प्रशस्ति पत्र दिया जाता है।
-महावीर सिंह बिष्ट, माध्यमिक शिक्षा निदेशक