सल्ट विधानसभा उप निर्वाचन के प्रथम चरण की मतगणना का परिणाम :
- महेश जीना -2119 (भाजपा)
- गंगा पंचोली - 1509 (कांग्रेस)
- सुरेंद्र सिंह -54
- जगदीश चंद्र -42
- नंदकिशोर -13
- पान सिंह -26
- शिव सिंह रावत -18
- नोटा -67
दूसरे चरण में भाजपा 873 मतों से आगे।
मतगणना का परिणाम :
- महेश जीना -3890
- गंगा पंचोली -3017
- जगदीश चंद्र -88
- नंदकिशोर -36
- पान सिंह -59
- शिव सिंह रावत -43
- सुरेंद्र सिंह -113
- नोटा -147
तीसरे चरण में भाजपा 1254 मतों से आगे।
मतगणना का परिणाम:
- महेश जीना -5366
- गंगा पंचोली -4111
- जगदीश चंद्र -119
- नंदकिशोर -77
- पान सिंह -74
- शिव सिंह रावत -93
- सुरेंद्र सिंह -153
- नोटा -192
चौथे चरण में भाजपा 1507 मतों से आगे।
मतगणना का परिणाम:
- महेश जीना -7021
- गंगा पंचोली -5514
- जगदीश चंद्र -148
- नंदकिशोर -113
- पान सिंह -99
- शिव सिंह रावत -258
- सुरेंद्र सिंह -214
- नोटा -256
पांचवें चरण में भाजपा 1750 मतों से आगे।
मतगणना का परिणाम:
- महेश जीना -8789
- गंगा पंचोली -7030
- जगदीश चंद्र -187
- नंदकिशोर -129
- पान सिंह -173
- शिव सिंह रावत -307
- सुरेंद्र सिंह -249
- नोटा -309
छठवें चरण में भाजपा 2467 मतों से आगे।
मतगणना का परिणाम:
- महेश जीना -10777
- गंगा पंचोली -8310
- जगदीश चंद्र -286
- नंदकिशोर -146
- पान सिंह -205
- शिव सिंह रावत -347
- सुरेंद्र सिंह -317
- नोटा -376
सातवें चरण में भाजपा 3168 मतों से आगे है। इसमें पोस्टल बैलेट भी जोड़े गए हैं।
मतगणना का परिणाम:
- महेश जीना -13098
- गंगा पंचोली -9930
- जगदीश चंद्र -345
- नंदकिशोर -166
- पान सिंह -243
- शिव सिंह रावत -381
- सुरेंद्र सिंह -364
- नोटा -467
आठवें चरण में भाजपा 3966 मतों से आगे है। इसमें पोस्टल बैलेट भी जोड़े गए हैं।
मतगणना का परिणाम:
- महेश जीना -15539
- गंगा पंचोली -11573
- जगदीश चंद्र -399
- नंदकिशोर -182
- पान सिंह -260
- शिव सिंह रावत -399
- सुरेंद्र सिंह -434
- नोटा -514
नौवें चरण में भाजपा 4275 मतों से आगे है। इसमें पोस्टल बैलेट भी जोड़े गए हैं।
मतगणना का परिणाम:
- महेश जीना -17500
- गंगा पंचोली -13225
- जगदीश चंद्र -421
- नंदकिशोर -190
- पान सिंह -283
- शिव सिंह रावत -405
- सुरेंद्र सिंह -496
- नोटा -579
दसवें चरण में भाजपा 4028 मतों से आगे है। इसमें पोस्टल बैलेट भी जोड़े गए हैं।
मतगणना का परिणाम:
- महेश जीना -19111
- गंगा पंचोली -15083
- जगदीश चंद्र -440
- नंदकिशोर -193
- पान सिंह -299
- शिव सिंह रावत -422
- सुरेंद्र सिंह -542
- नोटा -639
11वें चरण में भाजपा 4395 मतों से आगे है। इसमें पोस्टल बैलेट भी जोड़े गए हैं।
मतगणना का परिणाम:
- महेश जीना -20961
- गंगा पंचोली -16566
- जगदीश चंद्र -473
- नंदकिशोर -202
- पान सिंह -335
- शिव सिंह रावत -447
- सुरेंद्र सिंह -598
- नोटा -693
12 वें राउंड की मतगणना में 4697 वोट से जीते महेश जीना
- महेश जीना - 21874 (भाजपा)
- गंगा पंचोली - 17177 (कांग्रेस)
- सुरेंद्र सिंह - 620
- जगदीश चंद्र - 493
- नंदकिशोर -209
- पान सिंह -346
- शिव सिंह रावत -466
- नोटा - 63
कांग्रेस प्रत्याशी ने ईवीएम में गड़बड़ी का आरोप लगा मतगणना स्थल पर आपत्ति दर्ज करवाई। इससे पांचवें चक्र के बाद मतगणना करीब एक घंटे तक प्रभावित रही। बाद में वह मतगणना केंद्र के बाहर उनके समर्थक धरने पर बैठ गए। कुछ देर वह भी समर्थकों के साथ धरनास्थल पर मौजूद रहीं।
सल्ट विधानसभा के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी महेश जीना पहले चरण से ही कांग्रेस प्रत्याशी से आगे रहे। जब पांचवें चरण की मतगणना खत्म हुई उसके बाद कांग्रेस प्रत्याशी गंगा पंचोली ने ईवीएम में गड़बड़ी पर आरोप लगाते हुए वहां हंगामा काट दिया। इससे मतगणना करीब एक घंटे तक प्रभावित रही। इसके बाद उनके समर्थक के मतगणना स्थल के बाहर धरने पर बैठ गए। बाद में दिन में 2:30 बजे गंगा पंचोली ने ईवीएम में गड़बड़ी का आरोप लगा पर्यवेक्षक के कमरे में पहुंच गईं हैं और फिर से मतगणना रुक गई।
गंगा पंचोली का कहना था कि ईवीएम में हुई धांधली को लेकर कोई भी सुनवाई नहीं की गई, जबकि मैंने खुद देखा कि एक ईवीएम की सील पहले से ही टूटी थी। यही नहीं कुछ जगह वोट भी ज्यादा दिखा रहा था।
जब इसको लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी से शिकायत की गई तो उन्होंने कहा कि मतगणना चलने दें, हम आपकी समस्याओं का निस्तारण करेंगे। अब समस्याओं का निस्तारण कब होगा यह नहीं पता है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके एजेंट की गैर मौजूदगी तक में मतगणना को जारी रखा गया है। जो कि गलत है। इधर, उपपा प्रत्याशी जगदीश चंद्र ने भी ईवीएम में गड़बड़ी का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि बड़ी पार्टी और छोटी पार्टी का भेदभाव हो रहा है।
सल्ट उपचुनाव में जीत पर भाजपाई गदगद हैं। उनका कहना है कि यह कार्यकर्ताओं के मेहनत और सरकार के काम पर जनता की मुहर है। इससे विधानसभा चुनाव में पार्टी को नई ऊर्जा मिलेगी। भाजपा नेताओं का कहना है कि पश्चिम बंगाल में भले ही पार्टी सत्ता में न आ पाई हो मगर वहां बहुत कुछ अर्जित किया है।
कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम और जनता के आशीर्वाद से सल्ट में जीत मिली है। कार्यकर्ताओं को शुभकामना और बधाई देता हूं। असम में भी सफलता मिली। पश्चिम बंगाल में भी हमने बहुत कुछ अर्जित किया है।
बंशीधर भगत, कैबिनेट मंत्री
लोकतंत्र में जो होता है, उसे स्वीकार करना होता है। यही लोकतंत्र है। सल्ट में जीते हैं। कार्यकर्ता दिन-रात लगे हुए थे। असम में सफलता हासिल हुई है। पश्चिम बंगाल का परिणाम अप्रत्याशित है। यहां भी कार्यकर्ताओं ने खूब मेहनत की थी। यह जनता का फैसला है।
अजय भट्ट, सांसद
सल्ट की जनता ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत और पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के कामकाज पर मोहर लगाई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह की मेहनत से हम पश्चिम बंगाल में तीन से 78 सीट पर पहुंचे हैं। वोट प्रतिशत भी छह से 38 प्रतिशत हुआ है।
प्रकाश रावत, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता
सल्ट का उपचुनाव भाजपा जीती है। सम्मानित जनता और कार्यकर्ताओं का आभार प्रगट करते हैं। पुन: जनता ने भाजपा पर विश्वास जताया है। केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व का आभार जताते हैं।
-सुरेश भट्ट, भाजपा प्रदेश महामंत्री