फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: रुड़की में दर्दनाक हादसा, ईंट भट्टे की दीवार गिरी, मलबे में दबकर छह मजदूरों की मौत, दो गंभीर

Tue, 26 Dec 2023 11:48 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की

सार

Roorkee News: सुबह ईंट पकाने के लिए चिमनी में ईंट भरते समय हादसा हुआ। मजदूर काम कर ही रहे थे कि दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। इससे पहले कोई कुछ समझ पाता दीवार के पास खड़े मजदूर मलबे में दब गए।
विज्ञापन
ईंट भट्टे की दीवार गिरने से हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के रुड़की में मंगलवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। मंगलौर कोतवाली के  लहबोली गांव के पास ईंट भट्ठे की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। दीवार के मलबे के नीचे दबकर पांच मजदूरों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। एक की उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका शहर के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। हादसे से आक्रोशित परिजनों ने शव उठने नहीं दिए। मुआवजे के आश्वासन के बाद शव पुलिस को सौंपे गए। जिलाधिकारी और एसएसपी ने भी मौके पर पहुंचकर हादसे की जानकारी ली।

विज्ञापन


Poonch Attack: सेहरा सजने से पहले ही बेटे ने दिया देश के लिए बलिदान, पार्थिव शरीर देख बिलख पड़ी मां, तस्वीरें


मंगलौर कोतवाली क्षेत्र स्थित लहबोली गांव के पास सानवी ईंट भट्ठा है। पुलिस ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 6:30 बजे ईंट पकाने के लिए कच्ची ईंटों को लगाया जा रहा था। कई मजदूर काम कर रहे थे जबकि घोड़ा बुग्गी से कच्ची ईंट को दूसरे स्थान से भट्ठे पर लाया जा रहा था। इस बीच अचानक भट्ठे की भारी भरकम दीवार भरभराकर गिर गई। अंदर काम कर रहे मजदूर उसके नीचे दब गए। घोड़ा बुग्गी से ईंट लेकर आया एक मजदूर और घोड़ा भी मलबे में दब गया।

विज्ञापन


हादसे के बाद चीख पुकार मची तो भट्ठे पर काम कर रहे अन्य मजदूर दौड़ पड़े। उन्होंने तुरंत हाथों से मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया लेकिन मलबा अधिक होने की वजह से वह कुछ नहीं कर पाए। मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना मिलते ही मंगलौर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जेसीबी बुलाकर मलबा हटवाना शुरू कराया। बड़ी संख्या में ग्रामीण और अन्य मजदूर भी इकट्ठा हो गए।

जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल, एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल समेत आसपास के थानों और कोतवाली की फोर्स भी मौके पर पहुंच गई। इस बीच पुलिस ने एक मजदूर के शव को निकालकर अस्पताल भिजवा दिया। करीब एक घंटे बाद अन्य मजदूरों को निकाला गया। इसमें से चार की मौत हो चुकी थी। तीन गंभीर रूप से घायल मिले। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहां एक मजदूर ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

परिजनों और ग्रामीणों का हंगामा

जब पुलिस ने मौके से शवों को कब्जे लेेने का प्रयास किया तो परिजनों व ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया और मुआवजे की मांग की। अधिकारियों ने वार्ता करके मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे। जिलाधिकारी ने बताया कि हादसे के संबंध में एडीएम को मजिस्टीरियल जांच के निर्देश दिए गए हैं। भट्ठा मानक के अनुसार चल रहा था या नहीं जांच में सामने आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मृतकों के नाम

  • मुकुल(28) पुत्र सुभाष ग्राम निवासी उदलहेड़ी 
  • साबिर(20) पुत्र महबूब निवासी मिमलाना, मुजफ्फरनगर 
  • अंकित (40) पुत्र धर्मपाल ग्राम उदलहेड़ी
  • बाबूराम(50) पुत्र कालूराम निवासी लहबोली 
  • जग्गी(24) पुत्र बिस्म्बर, निवासी पिनना, मुजफनगर 
  • समीर पुत्र महबूब, निवासी गांव मिमलाना जिला मुजफ्फरनगर

घायलों के नाम

  • रवि पुत्र राजकुमार(25) बड़ौत
  • इंतजार पुत्र लतीफ(25), निवासी चुड़ियाला 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें