फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: 20751 परिवारों के राशनकार्डों से हटाए 82137 अपात्रों के नाम, 45448 पात्र लोगों को योजना से जोड़ा

Thu, 29 Oct 2026 04:27 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर गढ़वाल।

सार

राशन कार्डों की जांच में उत्तराखंड में बड़े स्तर पर बदलाव किया गया है। एक मई से सात अक्तूबर 2026 के बीच अपात्र लाभार्थियों के नाम हटाने के साथ पात्र लोगों को भी योजना में शामिल किया गया। विधानसभा में पूछे गए सवाल के जवाब में विभाग ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
राशन कार्ड - फोटो : एआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने राशन कार्ड की जांच कर 20751 परिवारों के राशन कार्ड रद्द कर 82137 अपात्र लाभार्थियों के नाम राशन कार्डों से हटाए। वहीं, 32140 राशन कार्ड में 45448 पात्र लोगों के नाम शामिल किए गए हैं।

विधानसभा सत्र में विधायक उमेश कुमार के सवाल के लिखित जवाब में विभागीय मंत्री रेखा आर्य ने बताया कि एक मई 2026 से सात अक्तूबर 2026 तक राशन कार्ड से कई अपात्र लोगों के नाम हटाने के साथ ही कुछ अन्य के नाम राशन कार्ड में शामिल किए गए हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...उत्तराखंड: पहाड़ों पर बर्फबारी, गंगोत्री से गोमुख तक बिछी सफेद चादर, मसूरी में बारिश ने बढ़ाई ठिठुरन, तस्वीरें

विभागीय मंत्री ने कहा, अंत्योदय अन्न योजना के तहत 1281 राशन कार्ड से 3802 अपात्रों के नाम हटाए गए। जबकि प्राथमिक परिवार योजना के तहत 13891 राशन कार्ड से 59510 एवं राज्य खाद्य योजना से 5612 राशन कार्ड से 18825 अपात्र लोगों के नाम हटाए गए। मंत्री ने कहा, विभाग का उद्देश्य राशन कार्डों का सत्यापन कर अपात्र लोगों का नाम हटाने के साथ ही पात्र परिवारों को योजना के लाभ से जोड़ना है। विभाग में राशन कार्ड के सत्यापन की यह प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें