फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand News: रोजगार सृजन में उत्तराखंड देश में दूसरे नंबर पर, मुख्यमंत्री धामी ने युवा शक्ति को दी बधाई

Fri, 01 Sep 2023 10:21 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

उत्तराखंड की ग्रोथ दर वर्ष 2022 के मुकाबले 2023 में जनवरी से जून के बीच 28.6 प्रतिशत दर्ज की गई है। 33 प्रतिशत ग्रोथ के साथ असम पहले, उत्तराखंड दूसरे, बिहार तीसरे, झारखंड चौथे और हिमाचल पांचवें नंबर पर है।
विज्ञापन
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले वर्ष के मुकाबले इस साल उत्तराखंड ने छह माह में रोजगार सृजन में 28 प्रतिशत ग्रोथ दर्ज की है। इन आंकड़ों के साथ उत्तराखंड देश में दूसरे नंबर पर आ गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस उपलब्धि पर युवा शक्ति को बधाई दी।

सीएम धामी ने बताया कि हाल में जारी फॉर्मल रोजगार सृजन के आंकड़ों में उत्तराखंड की ग्रोथ दर वर्ष 2022 के मुकाबले 2023 में जनवरी से जून के बीच 28.6 प्रतिशत दर्ज की गई है। 33 प्रतिशत ग्रोथ के साथ असम पहले, उत्तराखंड दूसरे, बिहार तीसरे, झारखंड चौथे और हिमाचल पांचवें नंबर पर है।

विज्ञापन


इस उपलब्धि पर सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देवभूमि उत्तराखंड रोजगार सृजन के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। हम सभी प्रधानमंत्री के कथन के अनुसार 21वीं सदी के तीसरे दशक को उत्तराखंड का दशक बनाने के लिए कार्यरत हैं।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: महिला संविदा कर्मियों को बड़ी राहत देगी धामी सरकार, बाल्य देखभाल अवकाश प्रस्ताव पर लगेगी आज मुहर

रोजगार सृजन बढ़ोतरी में शीर्ष पांच राज्य

राज्य             बढ़ोतरी प्रतिशत दर

असम                  33

उत्तराखंड             28.6

बिहार                 21.1

झारखंड             20.5

हिमाचल              17.1

 

 

नोट : फॉर्मल रोजगार सृजन की दर जनवरी से जून माह तक

विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें