मत प्रतिशत का राष्ट्रीय औसत घटा
देशभर में कम मतदान की चर्चाओं के बीच अहम तथ्य ये है कि 2019 के चुनाव के मुकाबले इस साल मतदान का राष्ट्रीय औसत भी गिर गया है। 2019 में राष्ट्रीय औसत 67.4 था जो इस बार गिरकर 65.79 प्रतिशत पर आ गया है।
लक्षद्वीप में सबसे ज्यादा, बिहार में सबसे कम मतदान
राज्यवार देखें तो 84.16 प्रतिशत के साथ लक्षद्वीप मतदान में पहले स्थान पर रहा, जबकि 56.19 प्रतिशत के साथ बिहार सबसे नीचे रहा। हिमाचल प्रदेश की तुलना में उत्तराखंड इस बार भी फिसड्डी रहा।
ये भी पढ़ें...Trekking: उत्तराखंड में ट्रैकिंग के लिए कोई SOP नहीं, पर्यटन और वन विभाग के बीच झूलता रहा है मुद्दा
11 हिमालयी राज्यों में 10वां स्थान
11 हिमालयी राज्यों में उत्तराखंड 10वें स्थान पर है। 81.56 प्रतिशत के साथ असम पहले, 80.93 प्रतिशत के साथ त्रिपुरा दूसरे, 79.88 प्रतिशत के साथ सिक्किम तीसरे, 78.19 के साथ मणिपुर चौथे, 77.68 प्रतिशत के साथ अरुणाचल प्रदेश पांचवें, 76.60 प्रतिशत के साथ मेघालय छठे, 70.90 के साथ हिमाचल सातवें, 58.58 प्रतिशत के साथ जम्मू कश्मीर आठवें, 57.72 प्रतिशत के साथ नागालैंड नौंवें, 57.22 प्रतिशत के साथ उत्तराखंड 10वें और 56.87 प्रतिशत के साथ मिजोरम 11वें स्थान पर रहा।